सस्ते में चेहरा बनेगा खूबसूरत, रोजाना रात में सोने से पहले फॉलो करना होगा ये 5 मिनट का Skincare Routine

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप रोजाना रात में सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं।
image
image

अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए अगर आप भी कई घरेलू उपाय आजमाती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आप घरेलू उपाय आजमाने के साथ-साथ ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस नाइट स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो कर सकती हैं। इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आप कुछ ही दिनों में अपने चेहरे को चमकदार बना सकती हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में।

नाइट स्किन केयर रूटीन

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप रोजाना रात में सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। यह स्किनकेयर रूटीन 5 मिनट का है, जो आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

1 - 2025-08-23T160645.289

चेहरे के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि रोजाना रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से धो लें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को पोंछ ले, जब चेहरा सुख जाए, तब आप फेस पर कच्चा दूध लगा सकती हैं। कच्चा दूध आप कॉटन पैड की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।

डार्क सर्कल्स को ऐसे करें कम

जब कच्चा दूध अच्छी तरह से चेहरे पर लग जाए, तब आप आलू को कद्दूकस कर उसके रस को एक डिब्बे में भर ले और रोजाना रात में सोने से पहले आंखों के नीचे यानी डार्क सर्कल्स वाली जगह पर इस रस को लगा ले। इससे आपकी आंखों के नीचे काले घेरे कम होंगे और चेहरा खूबसूरत बनेगा।

2 - 2025-08-23T160642.275

आइब्रो के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल

रोजाना रात में सोने से पहले आप अपनी पलके और आइब्रो पर नारियल या जैतून का तेल लगा सकती हैं। इससे आइब्रो पर घने और खूबसूरत बाल आएंगे। ध्यान रहे तेल लगाते वक्त आपको आंखों का ध्यान रखना है। यह स्किन केयर रूटीन आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें:चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP