इन 4 किचन से जुड़ी चीजों से बालों में डालें नई जान, अपनाएं ये आसान उपाय

आजकल के बढ़ते दौर में धूल, मिट्टी और प्रदुषण के कारण हमारे बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। हमारे बाल धूल, मिट्टी और प्रदुषण के कारण सबसे ज्यादा टूटते है। बालों की चमक भी गायब हो जाती है और बाल फ्रिजी और रूखे हो जाते हैं। आज की तारीख में तकरीबन हर लड़की की सबसे बड़ी समस्या होती है उनके बालों का टूटना। वहीं, सभी लड़कियों को घने, लंबे, मुलायम और चमकदार बाल पसंद होते है। अगर आपके बाल भी अपनी चमक खो चुके हैं और जरूरत से ज्यादा टूटते है तो आप इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपनी इस समस्या से मुक्ति पा सकती हैं। अपने बालों को सुंदर, घने और मुलायम बनाने के लिए अब आपको एक्ट्रा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है, ना ही मंहगे प्रोडेक्ट लगाने की जरूरत है, बल्कि किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को आप अपने बालों पर लगाकर बालों की खुबसूरती को बनाएं रख सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में सस्ते में बने 'एलोवेरा बटर' से अपनी स्किन और बालों को सुंदर बनाएं
बालों पर लगाएं ऑलिव ऑयल
घने, लंबे, मुलायम और चमकदार बाल पाने के लिए किचन में उपयोग किए जाने वाले ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में ऑलिव ऑयल लें और उसे गुनगुना गर्म करें। फिर इस गुनगुने तेल को सिर पर लगाएं और मसाज करें। मसाज करने के लिए सबसे पहले तेल को सिर के बीच में डालें और फिर हल्के हाथों से उंगलियों को घुमाते हुए पूरे सिर पर मसाज करें। मसाज करने के बाद सिर पर गर्म तौलिया लपेटे और इसे बीस से तीन मिनट तक लपेटे रखें। अब बालों पर शैम्पू कर लें। ऑलिव ऑयल एक प्राकृतिक तत्व है इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फैटी एसिड और विटामिन-ई मौजूद होते हैं, जो बालों को डीप कंडीशनिंग करता है। इसे लगाने से रूखे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है, साथ बालों की टूटने की समस्या भी कम होती है। तेल लगाएं बिना बालों को कैसे बनाएं घना और मजबूत, जानें ये 4 टिप्स।
मेथी का करें इस्तेमाल
सिल्की बाल पाने के लिए किचन में सबसे आमतौर पर उपयोग होने वाले मेथी का इस्तेमाल सबसे प्राचीन उपचारों में से एक है। इसके लिए जिस दिन मेथी लगानी हो उस उसके एक दिन पहले रात में ही मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें ताकि दाने मुलायम हो जाए। फिर दूसरे दिन सुबह इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और कम से कम तीस मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद में शैम्पू कर लें। मेथी के दाने आयरन, विटामिन-सी, प्रोटीन और पोटैशियम का बड़ा स्रोत हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है, साथ ही बालों से झड़ने की समस्या भी बंद हो जाती है।
दही से दें पोषण
घने, लंबे और चमकदार बालों के लिए किचन की सबसे आम चीज दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दो टेबल स्पून आंवला पाउडर में एक कटोरी दही मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों लगाएं औ मसाज करें। फिर तीस मिनट के लिए छोड़ दें। तीस मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें और कंडिशनर लगाना न भूलें। दही को सबसे अच्छा नैचुरल मॉइस्चराइज़र माना जाता है, जो बालों के क्यूटिकल्स में नमी पहुंचाता है। साथ ही इसे लगाने से रूसी की समस्या से मुक्ति मिलती है। वहीं, आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है। बालों को पतले और कमजोर होने से रोके, भूलकर भी न करें ये 4 काम।
इसे जरूर पढ़ें: बालों से जुड़ी 10 गलतफहमियों के बारे में जानें और इन गलत धारणाओं को करें दूर
अंडे से होंगे कई फायदे
बालों को मजबूती देने के लिए आप अंडे का हेयर मास्क लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में एक अंडा, एक चम्मच जैतून का तेल और एक बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे अच्छे से मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे सिर पर लगाएं और तीस मिनट तक के लिए छोड़ दें, जब तक की यह सूख ना जाए। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है और ये बालों को जरूरी नरिशमेंट देता है। इन 4 घरेलू नुस्खों को अपनाएं और दो मुंहे बालों से मुक्ति पाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।