(which type of bouquet we should gift in wedding) फूल न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह शोभा भी बढ़ाता है। इसके अलावा कुछ फूल ऐसे भी होते हैं, जो गुडलक लेकर आते हैं। यह नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। कुछ फूल देवी-देवताओं को अर्पित करने से सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। अब ऐसे में सवाल यह है कि शादी में किन रंगों के फूलों का गुलदस्ता देना उत्तम माना जाता है।
जिससे व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शादी में दें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता (Give a bouquet of roses at the wedding)
गुलाब के फूल का संबंध प्रेम से है। इसलिए शादियों के लिए सबसे अच्छा और लोकप्रिय फूल गुलाब है। इसका संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से है। यह फूल किसी भी व्यक्ति को देने से आपसी रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। वहीं अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र (शुक्रदोष उपाय) और मंगल ग्रह कमजोर है, तो शादी में गुलाब का ही फूल दें। इसे शुभ माना जाता है।
शादी में दें रेननकुलस के फूलों का गुलदस्ता (Give a bouquet of Ranunculus flowers at the wedding)
रेननकुलस का फूल बेहद सुंदर और आकर्षक होते हैं। यह फूल गुलाब की तरह ही होता है। अगर आप यह फूल दे रहे हैं, सफेद रंग का ही देना चाहिए। खासकर जिन लोगों की राशि मिथुन है, उन्हें रेननकुलस का फूल जरूर देना चाहिए। इसे शांति का प्रतीक माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति यह फूल देता है, तो इससे व्यक्ति की मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - अपने बर्थ माह से जानें कौन से फूल हैं आपके लिए लकी
शादी में दें लिली का गुलदस्ता (Give a bouquet of lilies at the wedding)
अगर आप शादी में फूलों का गुलदस्ता देना का सोच रहे हैं, तो सफेद और नारंगी रंग की लिली का फूल जरूर दें। इससे चंद्र दोष (चंद्र दोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और आपके सभी काम भी बनने लग जाएंगे। वहीं नारंगी रंग का लिली देने से अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है, तो इससे आपको शुभ परिणाम मिलने लग जाएंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय
शादी में दें सूरजमुखी का गुलदस्ता (Give a bouquet of Sunflower at the wedding)
शादी में सूरजमुखी का गुलदस्ता देना सबसे उत्तम माना जाता है। यह फूल सकारात्मक ऊर्जा और तेज का प्रतीक माना जाता है। इसे देने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों