Ganesh Visarjan On Anant Chaturdashi 2025: आज 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी के दिन कब करें गणेश विर्सजन? जानें सबसे शुभ मुहूर्त

जिन भक्तों ने अपने घरों में गणेश जी की स्थापना की है, उन्हें आज 6 सितंबर 2025, अनंत चतुर्दशी के पावन दिन पर बाप्पा का विधिपूर्वक विसर्जन करना होगा। गणेश विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव भी है। यह भक्त की श्रद्धा, सेवा और संकल्प की पूर्णता का प्रतीक होता है। हालांकि बाप्पा को विदा करना हर भक्त के लिए भावुक पल होता है, क्योंकि कोई भी उन्हें अपने से दूर नहीं करना चाहता, फिर भी शास्त्रों के अनुसार हर आगमन के साथ विदाई भी जीवन का स्वाभाविक क्रम है। जैसे हर अंत एक नए आरंभ का संकेत देता है, वैसे ही विसर्जन भी बाप्पा के अगले वर्ष आगमन की उम्मीद के साथ किया जाता है।
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा का मानना है कि यदि गणेश विसर्जन उचित विधि और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो इससे न केवल सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि घर में सुख, समृद्धि और शांति भी बनी रहती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 6 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन के लिए सबसे उत्तम समय कौन सा है, ताकि आप गणपति बाप्पा को पूरे श्रद्धा भाव और पूजन विधि के साथ विदा कर सकें और उनका आशीर्वाद सदा आपके जीवन में बना रहे।
अनंत चतुर्दशी 2025: गणेश विसर्जन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त
तिथि: 6 सितंबर 2025, शनिवार
गणपति बाप्पा के विसर्जन हेतु शुभ समय:
- प्रातः कालीन मुहूर्त: सुबह 7:35 बजे से 9:10 बजे तक
- मध्यान्ह मुहूर्त: दोपहर 12:20 बजे से 5:20 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त: रात 9:20 बजे से लेकर 7 सितंबर की रात 1:40 बजे तक
इन शुभ समयों में गणेश विसर्जन करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
2 सितंबर 2025 को कब करें गणेश जी का विर्सजन?
गणेश उत्सव के सांतवे दिन यानि 2 सितंबर को इन शुभ समयों पर गणेश जी का विसर्जन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती हैं।
- तिथि: 2 सितंबर 2025 (गणेश उत्सव का सातवाँ दिन – विसर्जन का दिन)
- विसर्जन के शुभ मुहूर्त:
- सुबह 9:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक
- दोपहर 3:35 बजे से शाम 6:40 बजे तक
- रात 8:20 बजे से 10:50 बजे तक
31 अगस्त 2025 को कब करें गणेश जी का विर्सजन?
हर वर्ष गणेश चतुर्थी के बाद भक्तजन श्रद्धापूर्वक गणपति बाप्पा की सेवा करते हैं और फिर विधिवत रूप से उनका विसर्जन कर उन्हें विदा करते हैं। इस प्रक्रिया को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। 2025 में गणेश विसर्जन की प्रमुख तिथि 31 अगस्त है, जब कई भक्त अपने घरों या पंडालों से बाप्पा को विदाई देंगे।
पंडितों और पंचांगों के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को विसर्जन के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं:
- प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 7:40 से दोपहर 12:22 तक
- सायंकालीन मुहूर्त: शाम 6:25 से रात 10:45 तक
इन समयों में भगवान गणेश का विसर्जन करने से विशेष फल प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अतः श्रद्धा और विधि के साथ बाप्पा को विदा करें।
श्री गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan Date 2025)
आप अपनी सुविधा और श्रद्धा के आधार पर और जो आपने संकल्प लिया है उसके आधार पर श्री गणेश का विसर्जन निम्नलिखत तिथियों और शुभ मुहूर्त पर कर सकती हैं।

1- डेढ़ दिन का गणपति विसर्जन
- तिथि- 28 अगस्त, 2025
- विसर्जन का शुभ मुहूर्त- दोपहर 12:15 से 3:37 तक, शाम 5:15 से लेकर 7:02 तक।
2- तीसरे दिन गणपति विर्सजन का शुभ मुहूर्त
- तिथि- 29 अगस्त, 2025
- विसर्जन का शुभ मुहूर्त- सुबह 5:40 से 10:55 तक, दोपहर- 12:25 से 2:15 तक, शाम 5:20 से रात 7:45 तक।
3- पांचवे दिन गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
- तिथि- 31 अगस्त 2025
- विसर्जन का शुभ मुहूर्त- सुबह 7:40 से दोपहर 12:22 तक, शाम 6:25 से रात 10:45 तक।
4- सांतवे दिन गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
- तिथि- 2 सितंबर 2025
- विसर्जन का शुभ मुहूर्त- सुबह 9:10 से दोपहर 2:10 तक, दोपहर 3:35 से 6:40 तक, रात 8:20 से 10:50 तक।
5- अंनत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
- तिथि- 6 सितंबर 2025
- विसर्जन का शुभ मुहूर्त- सुबह 7:35 से 9:10 तक, दोपहर 12:20 से 5:20 तक, रात 9:20 से 7 सितंबर रात 1:40 तक
इसे जरूर पढ़ें- गणेश भगवान के वस्त्र और गहने अगर ऐसे धोएंगी तो एक ही वॉश में हो जाएंगे खराब, जानें क्या है सही तरीका
गणेश विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यदि विसर्जन सही तिथि और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो यह जीवन में शुभ फल, सफलता और शांति लेकर आता है। ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आप भी श्री गणेश जी का विसर्जन बताई गई तिथियों पर कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी।
- गणेश विसर्जन से पहले क्या करना जरूरी होता है?
- विसर्जन से पहले श्री गणेश की पूजा, आरती, भोग, पुष्प अर्पण, प्रार्थना और विदाई की पोटली देना आवश्यक होता है। यह एक भावनात्मक और श्रद्धापूर्ण प्रक्रिया होती है।
- क्या महिलाएं गणेश विसर्जन में शामिल हो सकती हैं?
- हां, महिलाएं पूरी श्रद्धा और भावना के साथ विसर्जन में भाग ले सकती हैं। इसमें कोई धार्मिक प्रतिबंध नहीं है।
- गणेश विसर्जन का सही तरीका क्या है?
- गणेश विसर्जन को पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक किया जाना चाहिए। भगवान गणेश की मूर्ति को जल स्रोत जैसे नदी, तालाब, समुद्र में विसर्जित किया जाता है। आप यदि घर में ही श्री गणेश जी का विर्सजन कर रही हैं, तो आपको एक साफ बर्तन में साफ पानी में गंगाजल मिलाकर फिर उन्हें विर्सजित करना चाहिए। विसर्जन से पहले, गणेश जी की मूर्ति को शहद, फूल और पंचामृत से स्नान कराना शुभ माना जाता है।
- गणेश विसर्जन किस दिन किया जाता है?
- गणेश विसर्जन आमतौर पर गणेश उत्सव के दसवें दिन किया जाता है, जो "अनंत चतुर्दशी" के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोग इसे 1 दिन, 3 दिन, या 5 दिन बाद भी करते हैं, लेकिन पारंपरिक रूप से अंतिम दिन विसर्जन किया जाता है।
- गणेश जी का विर्सजन सुबह, शाम या रात कब करें ?
- जितना संभव हो, विसर्जन को दिन के समय करना अधिक शुभ और पारंपरिक माना गया है। इसलिए अगर आप 2 सितंबर को को विर्सजन कर रही हैं, तो सुबह 9:10 AM – 2:10 PM सर्वश्रेष्ठ समय है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।