Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश को क्यों लगाया जाता है मोदक का भोग, क्या है वजह?

गणपति बप्पा के आगमन के साथ-साथ कई सारे व्यंजन मार्केट में दुकानों पर दिखने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश जी को भोग लगाने के लिए लोग प्रसाद लेते हैं। उनमें से सबसे ज्यादा मोदक को गणपति जी के प्रसाद में रखा जाता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है इसके बारे में विस्तार से आर्टिकल में आपको बताते हैं।
image

गणेश चतुर्थी जो इस साल 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इन दिनों पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है। लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि गणपति बप्पा को सबसे ज्यादा मोदक पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भगवान गणेश को मोदक का भोग ही क्यों लगाया जाता है? आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं क्या हैं?

गणपति बप्पा को मोदक का प्रसाद चढ़ाने का धार्मिक महत्व

शास्त्रों में मोदक को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। मोदक का गोल आकार पूर्णता और सुख-समृद्धि को दर्शाता है। मान्यता है कि मोदक खाने से शरीर और मन दोनों को ऊर्जा मिलती है। साथ ही, यह शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है। ऐसे में भगवान को यह अती प्रिय होते हैं। साथ ही, लोगों को भी इसका प्रसाद अच्छा लगता है। साथ ही, इसे बनाने के लिए किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे शुद्धता के साथ भी बनाया जाता है। इसलिए गणपति बप्पा को प्रसाद चढ़ाया जाता है।

Modak

गणेश जी का प्रिय प्रसाद क्या है मोदक?

  • मोदक ज्ञान का प्रतीक ऐसा कहा जाता है कि मोदक का मीठा स्वाद हमें यह संदेश देता है कि ज्ञान का फल हमेशा मधुर होता है।
  • गणपति बप्पा को 21 मोदक का भोग लगाने की परंपरा काफी लंबे समय से चलता आ रहा है। यह 21 संख्या ब्रह्मांड की 21 ऊर्जा शक्तियों का प्रतीक मानी जाती है। मोदक चावल के आटे, गुड़ और नारियल से बनाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
  • मोदक को दूध से बने खोए से भी बनाया जाता है। इसलिए भी यह शुद्ध होता है।
  • इसे व्रत के साथ-साथ आप व्रत में भी खा सकते हैं।
Modak prasad

गणपति बप्पा को मोदक के प्रसाद का भोग लगाने से पहले जरूरी है कि आप भी इन बातों का ध्यान रखें। इससे आपको भी सही जानकारी हो जाएगी कि बप्पा को मोदक का भोग क्यों लगाया जाता है। साथ ही, इसके पीछे की महत्वता क्या है।

इसे भी पढ़ें: गणेश जी की पूजा कैसे करें? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP