Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

महाभारत की इस रानी ने भोग था द्रौपदी से भी ज्यादा कष्ट

महाभारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें दुर्भाग्यशाली बताया गया है जैसे कि द्रौपदी, कुंती, गांधारी आदि क्योंकि इन्होंने अपने जीवन में अधर्म न करते हुए भी कई दुख भोगे हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-15, 23:00 IST
duryodhan wife bhanumati story katha

Mahabharat Ki Unfortunate Queen: महाभारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें दुर्भाग्यशाली बताया गया है जैसे कि द्रौपदी, कुंती, गांधारी आदि क्योंकि इन्होंने अपने जीवन में अधर्म न करते हुए भी कई दुख भोगे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी रानी के बारे में बताने जा रहे हैं तो दुर्भग्य के मामले में इन सभी से काफी आगे थीं और हमेशा अपने जीवन को कष्टों के साथ जिया। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं महाभारत की इस रानी के बारे में विस्तार से। 

कौन थीं महाभारत की दुर्भाग्य पूर्ण रानी?

महाभारत में ऐसा उल्लेख मिलता है कि द्रौपदी, कुन्ती और गांधारी से भी ज्यादा कष्ट भानुमती को भोगने पड़े थे। भानुमती दुर्योधन की पत्नी थी और धर्म के मार्ग पर चलने वाली मानी जाती थीं। 

duryodhan wife bhanumati

महाभारत में ऐसा उल्लेख मिलता है कि भानुमती ने आजीवन भगवान की भक्ति की और हमेशा पुण्य कर्मों का ही आचरण किया लेकिन इसक बीद भी उनका जीवन दुखों से घिरा रहा।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी दीया जलाने से क्या होता है?

असल में भानुमती बहुत गुणवान, बुद्धिमान और सौंदर्यवान थीं लेकिन इसके बाद भी वह न तो दुर्योधन को अपराधों के दलदल में फंसने से रोक पाइन और न ही खुद को कलंकित  होने से।

महाभारत के अनुसार, भानुमती के पिता ने एक स्वयंवर का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने पृथ्वी पर उस समय में मौजूद हर एक प्रतापी राजा को आमंत्रित किया था लेकिन हुआ इसका विपरीत।

महाभारत में उल्लेख मिलता है कि दुर्योधन को निमंत्रण न मिलने के कारण वह क्रोध में आकर भानुमती के राज्य पहुंचा था और जब उसने भानुमती की सुंदरता को देखा तब वह मोहित हो गया। 

यह भी पढ़ें: क्या किसी दूसरे से उसकी झाड़ू लेना सही है?

इसके बाद दुयोधन ने अपने मित्र कर्ण के साथ भानुमती का अपहरण कर उससे जबरन विवाह कर लिया था। भानुमति ने इस विवाह को स्वीकार किया लेकिन वह दुर्योधन को बदल न सकी। 

duryodhan wife bhanumati in mahabharat

महाभारत युद्ध में भानुमती ने न सिर्फ पति दुर्योधन को खोया था बल्कि उसने अपने पुत्र लक्ष्मण को भी खो दिया था। ऐसा कहा जाता है कि भानुमती की ऐसी दशा सेख अर्जुन ने उनसे विवाह किया था।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन थी महाभारत की सबसे दुर्भाग्यशाली महिला और क्या थी इसके पीछे की कहानी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।