सावन में पति-पत्नी जरूर करें ये 4 काम, जीवनसाथी के बीच का मनमुटाव होगा दूर

सावन का महीना भगवान शिव के प्रिय माह है। इस दौरान महिलाएं और पुरुष सोमवार का व्रत पूरे विधि-विधान से करते हैं। सावन का यह माह न केवल धार्मिक आस्था और भक्ति के लिए खास है अपितु रिश्तों में मिठास घोलने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का भी उत्तम अवसर होता है। खासतौर से रूप से पति-पत्नी के संबंधों के लिए सावन का महीना नई सकारात्मकता ऊर्जा लेकर आता है। अक्सर देखा जाता है कि दैनिक जीवन की भागदौड़, जिम्मेदारियों और तनाव के कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच बिना बात के अनबन, दूरियां और मनमुटाव होने लगता है, जो उनके रिश्ते के बीच कड़वाहट का काम करता है।
अगर आपके रिश्ते के बीच भी कुछ ऐसी स्थिति बन रही है, तो सावन महीने में पंडित उदित नारायण त्रिपाठी के बताए गए 4 काम कर सकती हैं। इन उपायों को अपनाकर अपने बीच के क्लेश को खत्म कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में-
साथ मिलकर करें शिव-पार्वती की पूजा

पंडित उदित नारायण त्रिपाठी के अनुसार, सावन में शिव-पार्वती की पूजा साथ में करने से उनके बीच का मनमुटाव दूर होता है। साथ ही यह पूजा वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करती है और रिश्ते को मजबूत बनाती है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि शिव-पार्वती को आदर्श जोड़ा माना जाता है। अब ऐसे में उनकी पूजा से आपसी संबंधों में संतुलन आता है।
इसे भी पढ़ें- सावन में भगवान शिव का चंदन से अभिषेक किस मुहूर्त में करना माना जाता है शुभ, जानें सही नियम
शिवलिंग पर साथ में लगाएं हल्दी का लेप

सावन में अगर पति-पत्नी साथ में शिवलिंग पर हल्दी का लेप लगाते हैं, तो उनके बीच एक-दूसरे के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव आता है। साथ ही इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह कार्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और घर के वातावरण में शांति और शुभता लाता है।
सावन में लगाएं ये पौधे

सावन के महीने में पति-पत्नी मिलकर अपने घर के बगीचे में तुलसी या बेलपत्र का पौधा लगाएं। ये पौधे न केवल धार्मिक रूप से शुभ माने जाते हैं बल्कि यह वैवाहिक जीवन को भी सकारात्मक ऊर्जा देता है। साथ मिलकर पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना आपस के बीच में आई कड़वाहट दूर होती है।
सावन सोमवार को रखें व्रत और करें प्रार्थना
अगर आप सोमवार व्रत रखते हैं, तो भगवान शिव की पूजा- अर्चना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। अगर पत्नी सावन सोमवार का व्रत रखती और पति पूजा में मदद करते हैं। या फिर स्वयं भी व्रत रखते हैं, तो इससे रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है।
इसे भी पढ़ें- सावन में गौ माता को जरूर खिलाएं ये 3 चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- मनचाहा लाइफ पार्टनर के लिए क्या उपाय अपनाएं?
- मनचाहा साथी पाने के लिए साफ पानी में थोड़ा सा दूध, केसर और लाल रंग के पुष्प डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।