Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

सावन में गौ माता को जरूर खिलाएं ये 3 चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

हिंदू धर्म में सावन महीने में गौ सेवा करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में सावन महीने में गौ माता को कुछ ऐसी चीजें हैं, जो खिलाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-07-14, 16:00 IST
sawan 2025 feed jaggery banana ghee roti to cow for happiness and prosperity

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इस पवित्र मास में गौ माता की सेवा और पूजा का भी विशेष विधान है. हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसे अत्यंत पूजनीय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गौ माता में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उनकी सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सावन के महीने में गौ सेवा और पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। आपको बता दें, सावन में शिव जी को जल चढ़ाने के साथ-साथ गौ माता की सेवा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गौ माता को हरा चारा खिलाने और उनकी सेवा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में गौ माता को सावन में क्या-क्या खिलाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन में गौ माता को खिलाएं गुड़

gaay-ko-jaggery--khilana-1710251660

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उन्हें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय की सेवा करना साक्षात देवी-देवताओं की सेवा करने के समान है। सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। मान्यता है कि गाय में भगवान शिव का भी वास होता है। इसलिए, गाय को गुड़ खिलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय को गुड़ खिलाने से कुंडली में मौजूद कई ग्रह दोष शांत होते हैं।

सावन में गौ माता को खिलाएं केला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गौ सेवा से कई ग्रह दोषों का निवारण होता है। विशेषकर यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो, तो गौ माता को केला खिलाने से बृहस्पति मजबूत होता है, जिससे भाग्य में वृद्धि होती है और शिक्षा, धन और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। गौ माता को भोजन कराना महापुण्य का कार्य माना जाता है। सावन में यह पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। गौ माता को केला खिलाने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है। गौ माता को केला खिलाने से व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें -  सावन के सोमवार व्रत में कौन-सा फल और अनाज खाना है सही, जानें उपवास में किस नमक का करना चाहिए सेवन

सावन में गौ माता को खिलाएं घी की रोटी

Feeding-Bread-to-Cow

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गौ सेवा से पितृ दोष शांत होते हैं। घी की रोटी खिलाने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष में गौ माता को नवग्रहों से संबंधित माना गया है। उन्हें नियमित रूप से घी की रोटी खिलाने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। गौ माता को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। उनकी सेवा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आती है। घी की रोटी खिलाना इस समृद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें -  सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।