Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर देवी मां की कैसी प्रतिमा घर लानी चाहिए?

इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है और 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को इसका समापन होगा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में घटस्थापना यानी कि कलश स्थापना की जाती है और साथ ही, मां दुर्गा की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाता है। 
Updated:- 2024-09-25, 23:00 IST
image

अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है। वहीं, नवमी तिथि पर इसका समापन होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है और 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को इसका समापन होगा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में घटस्थापना यानी कि कलश स्थापना की जाती है और साथ ही, मां दुर्गा की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि मां की कैसी प्रतिमा घर में लानी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।

शारदीय नवरात्रि 2024 पर मां दुर्गा की कैसी प्रतिमा घर लाएं?

नवरात्रि में मां को घर में चौकी पर स्थापित किया जाता है। ऐसे में मां दुर्गा की प्रतिमा आकार में छोटी लेकर आएं।

shardiya navratri 2024 maa durga idol vastu tips

मिट्टी की प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है क्योंकि मिट्टी पंचतत्व का एक भाग है। ऐसे में मिट्टी की प्रतिमा घर लाएं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024 Kab Hai: इस साल पालकी में होगा माता का आगमन...जानें कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

मां दुर्गा के मुख पर सरल और शांत भाव हों, ऐसी प्रतिमा ही घर लाएं। मां दुर्गा के मुख पर मुस्कान और तेज हो।

मां दुर्गा की प्रतिमा यूं तो किसी भी रंग की हो अच्छी ही मानी जाती है लेकिन पीले रंग की प्रतिमा श्रेष्ठ होती है।

शेर के ऊपर बैठीं मां दुर्गा की प्रतिमा हो तो ध्यान रहे कि शेर का मुंह बंद हो। खुला मुख क्रोध को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर माता रानी की पूजा के दौरान नारियल में क्यों लपेटा जाता है कलावा?

मां दुर्गा की प्रतिमा को घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में स्थापित करना भाग्य को जगाता है।

shardiya navratri 2024 goddess durga idol astro tips

मां दुर्गा की प्रतिमा को आसन पर स्थापित करें। बिना आसन के मां दुर्गा को विराजित करने से दोष लगता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शारदीय नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की कैसी प्रतिमा घर लाना शुभ होता है और कौन सी प्रतिमा नहीं लानी चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।