वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। हर दिशा की अपनी अलग ऊर्जा होती है और इसलिए जब दिशा को ध्यान में रखते हुए हम अपने घर को सजाते हैं तो इससे पूरे घर में पॉजिटिविटी आती है। यहां तक कि हर चीज को रखते समय भी आपको दिशाओं का ख्याल रखना चाहिए।
लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि हम दिशाओं की महत्ता को सही ढंग से नहीं समझते और किसी भी दिशा में कुछ भी रख देते हैं। ऐसे में व्यक्ति को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। जहां तक बात पूर्व दिशा की है तो इसे बेहद ही पॉजिटिव दिशा माना जाता है। लेकिन इस दिशा से जुड़ी मिसटेक्स जीवन में उन्नति के रास्ते रोकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको पूर्व दिशा से जुड़ी कुछ ऐसी ही वास्तु मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-
पूर्व दिशा को बंद करना

कुछ लोग पूर्व दिशा को पूरी तरह से बंद कर देते हैं। उस दिशा में दीवार बना देते हैं। हालांकि, आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने का अर्थ होता है कि आप खुद ही अपनी तरक्की के रास्ते बंद कर लेते हैं। कोशिश करें कि आप पूर्व दिशा में कोई ना कोई खिड़की अवश्य बनाएं।
इसे भी पढ़ें :Vastu Tips: ऑफिस डेस्क में भूलकर भी न करें ये गलतियां, रुक सकती है प्रगति
भारी सामान रखना
पूर्व दिशा में भारी सामान रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर इस दिशा की दीवार पर भारी सामान लटकाया जाता है या फिर वहां पर भारी सामान रखा जाता है तो इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बनी रहने की संभावना रहती है। इसलिए आप कोशिश करें कि इस दिशा को हल्का ही रखें।
पत्थर या पहाड़ की तस्वीर लगाना
अक्सर हम अपने घर को सजाते समय तरह-तरह की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घर को सजाते समय पूर्व दिशा की दीवार पर पत्थर, भारी चट्टान या फिर पहाड़ की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकते हैं। यहां तक कि आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ब्लैक या ब्राउन कलर का इस्तेमाल करना

पूर्व दिशा में कलर करते समय भी आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस दिशा में कभी भी ब्लैक या ब्राउन कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर इस दिशा में ब्लैक या ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे सूर्य देवता से मिलने वाली ऊर्जा पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। सूर्य देवता की ऊर्जा से व्यक्ति को बल, बुद्धि, ज्ञान और विवेक मिलता है।
इसे भी पढ़ें :Vastu Tips: धन लाभ के लिए वर्कप्लेस में जरूर रखें कुछ चीजें
भारी वाहन का पोस्टर लगाना

कुछ लोगों को गाड़ियों का काफी शौक होता है और इसलिए वे अपने घर में कार या बाइक आदि की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन पूर्व दिशा की दीवार में भारी वाहन का पोस्टर लगाने से बचना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि इस तरह की मेटल से बनी आइटम्स को पश्चिम दिशा में लगाना काफी अच्छा माना जाता है।
तो अब आप भी पूर्व दिशा से जुड़ी इन छोटी-छोटी मिसटेक्स से बचें और अपने घर में पॉजिटिविटी को बनाए रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों