Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या-क्या अर्पित करें?

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी इस साल 26 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। उत्पन्ना एकादशी के दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था। ऐसे में माता एकादशी की पूजा करना भी शुभता का सूचक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु के शरीर से माता एकादशी उत्पन्न हुई थीं यानी कि माता एकादशी भगवान विष्णु का अंश स्वरूपा हुईं। ऐसे में उन्हें एक प्रकार से भगवान विष्णु की पुत्री भी कहा जाता है।
उत्पन्ना एकादशी के दिन जहां एक ओर माता एकादशी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है तो वहीं, भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें कुछ वस्तुएं अर्पित करने से श्री हरि नारायण के साथ-साथ माता लक्ष्मी का निवास भी घर में स्थापित होता है और घर की उन्नति के मार्ग खुलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या अर्पित करना चाहिए।
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं नारियल

नारियल को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, नारियल को शुभता के आगमन का सूचक भी कहा जाता है। ऐसे में उत्पन्ना एकादश के दिन भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाने से न सिर्फ घर में सकारात्मकता का संचार होता है बल्कि संतान प्राप्ति के मार्ग भी खुकते हैं। संतान सुख भोगने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष पंचमुखी दीया जलाने से क्या होता है?
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं शंख

शंख की ध्वनि से तो नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता ही है लकिन शंख को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करने से बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती हैं। वहीं, अगर उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को शंख चढ़ाया जाए तो इससे सफलता में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024 Date: कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं पीले फूल

उत्पन्ना एकादशी के दिन पीला फूल भगवान विष्णु को आवश्यक रूप से चढ़ाने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय है। ऐसे में जहां एक तरफ उत्पन्ना एकादशी के दिन पीले फूल चढ़ाने से विष्णु कृपा मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ, इससे बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह भी कुंडली में मजबूत होते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।