Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम को क्या अर्पित करें?

ऐसी मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम की आराधना करने के साथ ही अगर इस दिन उन्हें पूर्ण श्रद्धा से कुछ वस्तुएं अर्पित की जाएं तो इससे कई लाभ मिलते हैं। 
Updated:- 2024-12-04, 08:30 IST
vivah panchami 2024 what should be offered to goddess sita

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन माता सीता और श्री राम का विवाह हुआ था इसी कारण से घर में इस अवसर पर भक्तों द्वारा सिया राम का विवाह कराया जाता है। भगवान राम और माता सीता की पूजा का भी विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम की आराधना करने के साथ ही अगर इस दिन उन्हें पूर्ण श्रद्धा से कुछ वस्तुएं अर्पित की जाएं तो इससे कई लाभ मिलते हैं। साथ ही, भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

विवाह पंचमी पर श्री राम और माता सीता को चढ़ाएं कंदमूल फल

vivah panchami pr mata sita aur shri ram ko kya arpit kare

पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री राम माता सीता के साथ वनवास भोग रहे थे तब उन्होंने कंदमूल ही सबसे ज्यादा खाए थे। ऐसे में विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम को कंदमूल फल अवश्य चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन घी के कितने दीपक जलाने से पूरी हो सकती हैं मनोकामनाएं?

विवाह पंचमी पर श्री राम और माता सीता को चढ़ाएं कमल फूल

कमल का फूल श्री राम और माता सीता को अति प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना वनवास के समय पूजा में माता सीता कमल के फूलों का ही प्रयोग किया करती थीं। अतः दोनों को कमल के फूल अर्पित करें।

vivah panchami pr mata sita aur bhagwan ram ko kya arpit kare

विवाह पंचमी पर श्री राम और माता सीता को चढ़ाएं आम के पत्ते

भगवान श्री राम और माता सीता ने जिस पेड़ के नीचे अपनी कुटिया बनाई थी वह आम का पेड़ ही था ऐसा कथाओं में कहा जाता है। श्री राम रोजाना उस आम के पेड़ की पूजा करते थे। ऐसे में सिया राम को आम के पत्ते चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: Vivah Panchami 2024 Bhog: विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता को क्या भोग लगाएं?

विवाह पंचमी पर श्री राम और माता सीता को चढ़ाएं सिंदूर-चंदन

vivah panchami 2024 what should be offered to mata sita aur bhagwan ram

माता सीता को विवाह पंचमी के दिन सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है। वहीं, भगवान श्री राम को चंदन अर्पित करना चाहिए। इससे पारिवारिक वाद-विवाद नष्ट हो जाता है और आपसी प्यार बढ़ता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: pexels, herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।