Vivah Panchami 2024 Bhog: विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता को क्या भोग लगाएं?

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम की आराधना करने से वैवाहिक जीवन के दुख दूर हो जाते हैं और प्रेम में वृद्धि होती है। पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम का विवाह भी घर में कराया जाता है। विवाह एवं पूजन के बाद माता सीता और भगवान श्री राम को भोग लगाया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम को क्या भोग लगाना चाहिए।
विवाह पंचमी के दिन माता सीता-श्री राम को लगाएं खीर का भोग
माता सीता और श्री राम के विवाह के दिन यानी कि विवाह पंचमी के अवसर पर उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खीर का भोग सिया राम को लगाने से पारिवारिक शानरी बनी रहती है और आपसी रिश्तों में मिठास पनपती रहती है।
यह भी पढ़ें: Vivah Panchami 2024 Daan: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए विवाह पंचमी पर करें इन चीजों का दान
विवाह पंचमी के दिन माता सीता-श्री राम को लगाएं लड्डुओं का भोग
विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम को लड्डुओं का भोग भी लगाया जा सकता है। माता सीता और भगवान श्री राम को लड्डुओं का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन के दुख दूर होते हैं और दांपत्य जीवन के क्लेश में भी कमी आने लग जाती है।
विवाह पंचमी के दिन माता सीता-श्री राम को लगाएं कंदमूल का भोग
कंदमूल को लेकर ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान यही फल खाया था।अ सीए में माता सीता और भगवान श्री राम को विवाह पंचमी के दिन इस फल का भोग अवश्य लगाएं। इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे।
यह भी पढ़ें: Vivah Panchami Upay 2024: शीघ्र विवाह के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय
विवाह पंचमी के दिन माता सीता-श्री राम को लगाएं पंचामृत का भोग
पंचामृत का भोग श्री राम और माता सीता को विवाह पंचमी के दिन लगाने से उनकी कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। इसके अलावा, कभी भी जीवन में शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएगा और आप हर प्रकार के षड्यंत्र से खुद को बचाने में सक्षम होंगे।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।