Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन घी के कितने दीपक जलाने से पूरी हो सकती हैं मनोकामनाएं?

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी के दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन घी के कितने दीपक जलाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-12-02, 16:13 IST
vivah panchami 2024 how many ghee lamp should be lit for wish fulfillment

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता कि अगर व्यक्ति के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो विवाह पंचमी के दिन उपायों को करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, विवाह पंचमी के दिन कोई भी मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा कर रहे हैं, तो इस दिन घी के कितने दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

विवाह पंचमी के दिन जलाएं एक मुखी दीपक

ghee ka deepak

विवाह पंचमी के दिन श्रीराम-जानकी की पूजा करने के दौरान एक मुखी दीपक अवश्य जलाएं। एक मुखी दीपक की ज्योति एकाग्रता का प्रतीक होती है। पूजा में एक मुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इसे जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं विवाह पंचमी के दिन एक मुखी दीपक जलाने से वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। यह संतान सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।

विवाह पंचमी के दिन जलाएं चौमुखी दीपक

विवाह पंचमी के दिन चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। चौमुखी दीपक के चार मुख होते हैं, जो चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यह दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इतना ही नहीं, अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो विवाह पंचमी के दिन चौमुखी दीपक जलाने के दौरान अपनी इच्छा मन में बोलकर जलाएं। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Vivah Panchami 2024 Kab Hai: कब है विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान राम के साथ माता सीता की पूजा का महत्व

विवाह पंचमी के दिन जलाएं पंचमुखी दीपक

panchmukhi

पंचमुखी दीपक के पांच मुख होते हैं, जो पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए विवाह पंचमी के दिन पंचमुखी दीपक जरूर जलाएं। पंचमुखी दीपक को पूर्व दिशा में जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पंचमुखी दीपक जलाने से व्यक्ति को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और सुख-समृद्धि भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए क्या करें और किन चीजों को करने से बचें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।