interesting facts about luv kush

श्री राम और माता सीता के पुत्र लव-कुश किसके अवतार थे?

रामायण में आज भी कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिनके बारे में सिर्फ तभी पता चल सकता है जब रामायण का गहन अध्ययन किया जाए। ऐसा ही एक रहस्य जुड़ा है लव-कुश के साथ।
Editorial
Updated:- 2023-12-06, 10:31 IST

Luv Kush Avatar: हिन्दू धर्म में रामायण को महाकाव्य कहा जाता है। साथ ही, पवित्र ग्रंथ के रूप में पूजा जाता है। रामायण में आज भी कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं जिनके बारे में सिर्फ तभी पता चल सकता है जब रामायण का गहन अध्ययन किया जाए। 

ऐसा ही एक रहस्य ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया जो रामायण में होते हुए भी कभी सामने नहीं आया या जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। यह रोचक तथ्य जुड़ा है श्री राम और माता सीता के पुत्र लव-कुश और उनके पूर्व जन्म से। 

असल में यह शायद ही किसी को पता हो कि श्री राम और माता सीता के पुत्र लव-कुश किसका अवतार थे। ऐसे में हमारे एक्सपर्ट ने हमें इस बारे में बताते हुए कई दिलचस्प बातें हमसे साझा की जो न सिर्फ हैरान कर देने वाली थीं बल्कि मनोरम भी थीं। 

किसके अवतार थे लव और कुश? 

who were luv kush

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, श्री राम ने जब माता सीता (माता सीता के भाई कौन थे) का त्याग किया था तब माता सीता को वाल्मीकि ऋषि ने बेटी मानकर अपने आश्रम में स्थान दिया था। वाल्मीकि जी के आश्रम में ही माता सीता ने दो सुंदर पुत्र रत्नों को जन्म दिया था। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: राम-रावण युद्ध के बाद क्या हुआ था वानर सेना का?

वाल्मीकि ऋषि ने इन दोनों का नाम लव और कुश रखा। जहां लव श्री राम और माता सीता के छोटे पुत्र थे वहीं, कुश बड़े पुत्र थे।

who was love

वाल्मीकि रामायण में उल्लेख मिलता है कि लव और कुश पूर्व जन्म में वसुनंद और सुनंद नामक दो ऋषि भाई थे। 

रामचरितमानस में ऐसा उल्लेख है कि वसुनंद और सुनंद दोनों ऋषि भाइयों ने भगवान विष्णु की घोर तपस्या की थी।

who was kush

भगवान विष्णु उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए। तब दोनों ने भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) से एक पिता कि भांति उनका साथ मांगा।   

यह भी पढ़ें: Ramayan Katha: माता सीता के हाथों में घास का तिनका देख क्यों थर-थर कांपता था रावण

भगवान विष्णु वरदान सुन प्रफुल्लित हो गए और उन्होंने दोनों ऋषि भाइयों को यह वरदान दिया कि त्रेतायुग में श्री राम अवतार के दौरान उन दोनों का जन्म राम कुल में होगा और वह श्री राम एवं माता सीता के पुत्र कहलाएंगे।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर श्री राम और माता सीता के पुत्र लव एवं कुश किसके अवतार थे। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;