स्वास्तिक पर गोल आकार बनाने से क्या होता है? जानें लाभ और महत्व

हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बहुत बड़ा महत्व है। यह शुभता, समृद्धि, और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। स्वास्तिक का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ, और त्योहारों में किया जाता है, क्योंकि यह बुराई को नष्ट कर अच्छाई और सौभाग्य को बढ़ाने का संकेत है। यह चिन्ह भगवान विष्णु, गणेश, और सूर्य देव से जुड़ा हुआ है और इसे जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है। स्वास्तिक को प्राचीन काल से शुभ और मंगलकारी मानकर हर महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले बनाया जाता है। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि अगर स्वास्तिक के ऊपर शीश (सिर) यानी कि गोल आकार बनाया जाए तो इससे क्या होता है।
स्वास्तिक के ऊपर गोल आकार बनाने का क्या मतलब है? (Swastik Ke Upar Gol Aakar Banane Ka Kya Matlab Hai?)

स्वास्तिक के चिन्ह है जो सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। वहीं, जब स्वास्तिक के ऊपर गोल आकार बनाया जाता है तो यह स्वास्तिक शीश कहलाता है। स्वास्तिक शीश वास्तु देवता यानी कि भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: चंदन से स्वास्तिक बनाने से क्या लाभ मिलते हैं?
जब भी स्वास्तिक पर गोल आकार का निर्माण किया जाता है तो इससे सीधे तौर पर उस स्थान का वास्तु प्रभावित होता है जहां इसे बनाया गया है। कुछ मंदिरों में तो स्वस्तिक चिन्ह शीश के साथ ही बनाया जाता है और उसे स्वास्तिक का रूप नहीं हाथ-पैर दर्शाते हुए शरीर का रूप देते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो स्वास्तिक चिन्ह के ऊपर गोल आकार बनाना या फिर पहले गोल आकार बनाने के बाद उसके नीचे स्वस्तिक चिन्ह को उल्टा बनाना दोनों ही शुभ माने जाते हैं क्योंकि शीश के निर्माण के साथ ही स्वास्तिक की दिव्यता भगवान शिव के साथ जुड़कर लाभकारी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: हाथ पर मौजूद ये 3 निशान हो सकते हैं आपके लिए बेहद लकी
घर, दुकान, नौकरी स्थल आदि कैन पर भी स्वास्तिक बनाते हुए उसके ऊपर शीश का निर्माण करने से भगवान शिव की साक्षात कृपा बरसने लगती है। घरका वास्तु दोष दूर हो जाता है और वास्तु दोष के कारण उत्पन्न हुए संकट भी नष्ट होने लग जाते हैं। बाधित हुई तरक्की भी खुल जाती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।