घर में वास्तु दोष का होना संकटों को बुलावा देने के समान है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु दोष अगर घर में उत्पन्न हो जाए तो व्यक्ति का भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है और उसकी तरक्की के सारे रास्ते बंद हो सकते हैं। इसी कारण से वास्तु दोष के तुरंत निवारण की बात वास्तु शास्त्र में कही गई है।
अमूमन तौर पर लोगों को यही लगता है कि वास्तु दोष सिर्फ गलत दिशा में किसी भी वस्तु के होने के कारण बनता है। जबकि वास्तु शास्त्र कहता है कि वास्तु दोष लगने की कई और वजहें भी हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब लगता है वास्तु दोष और क्या हैं लक्षण एवं प्रभाव।
घर में कोई ऐसा स्थान जहां बिलकुल भी रौशनी नहीं जाती हो और आहार समय अंधेरा बना रहता हो। उस स्थान से जन्म लेने वाली नकारात्मक ऊर्जा वास्तु दोष पैदा करती है। इसके अलावा, घर की रसोई और मंदिर में गंदगी रहना भी वास्तु दोष का कारण बनता है। घर के मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पल उतारना भी घर में वास्तु दोष को जन्म देता है।
यह भी पढ़ें: घर में इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष
किसी न किसी बीमारी के कारण घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ता रहता है तो यह वास्तु दोष के घर में होने का एक लक्षण है। इसके अलावा, अगर अचानक घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी है तो यह भी वातु दोष की तरफ इशारा करता है। परिवार में तनाव और आपसी विवाद एवं मानसिक अशांति का बढ़ना भी वास्तु दोष का ही एक लक्षण है।
यह भी पढ़ें: किचन में नहीं करने चाहिए ये काम, घटने लगता है धन
यह विडियो भी देखें
वास्तु दोष घर में हो तो इसका प्रभाव सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहता है। वास्तु दोष का असर घर के सदस्यों के कार्य स्थल एवं अन्य स्थानों पर भी पड़ता है। घर में वास्तु दोष हो तो नौकरी में तरक्की रुक जाती है, धन हानि होने लगती है, तंगी और कर्ज जैसी परेशानियां घेरती हैं। वहीं, व्यापार करने वालों का कारोबार डूब जाता है और घाटा होने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में कब लगता है वास्तु दोष, क्या है इसके लक्षण और कैसा होता है इसका प्रभाव। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।