Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

हाथ पर मौजूद ये 3 निशान हो सकते हैं आपके लिए बेहद लकी

हस्तरेखा शास्त्र बताता है कि व्यक्ति की रेखाओं का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और रेखाओं की बनावट से ही ग्रह शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाते हैं। 
Updated:- 2024-05-31, 15:11 IST
hath mein swastik ka nishan hone ka kya matlab hai

Hath Par Kaun Se Nishan Hote Hain Hain Shubh: ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है हस्तरेखा शास्त्र जिसमें व्यक्ति का हाथ देखकर उसके आने वाले कल का आंकलन लगाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र बताता है कि व्यक्ति की रेखाओं का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और रेखाओं की बनावट से ही ग्रह शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाते हैं। इसके अलावा, हाथों में इन रेखाओं की बनावट के माध्यम से कुछ ऐसे निशान भी बनते हैं जो अच्छे और बुरे दोनों रूप में जाने जाते हैं और व्यक्ति के भविष्य का सटीक अंदाजा लगाते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हाथ में मौजूद 3 निशान ऐसे होते हैं जो व्यक्ति को अपार वैभवशाली और धनवान बनाते हैं। 

हाथ में x का निशान होने का मतलब क्या है?

x sign on hand means

हाथ में x यानी कि क्रोस का निशान होना भी शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिस भी व्यक्ति के हाथ में क्रोस का निशान होता है उसे जीवन में हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। वहीं, अगर क्रोस का निशान गुरु पर्वत के नीचे मौजूद है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कभी भी धन का कोई अभाव नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: गुरुवार की शाम को कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

हाथ में स्वास्तिक का निशान होने का मतलब क्या है?  

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह माना जाता है। ऐसे में अगर यह चिन्ह आपकी हथेली पर भी बनता है तो यह आपके लिए बहुत सकारात्मक संकेत है। हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह बनना भाग्योदय होने का सूचक होता है। बुध, गुरु पर्वत के साथ अंगूठे के बीच में स्वास्तिक का निशान होना व्यक्ति को दौलतमंद बनाता है।

यह भी पढ़ें: कौन थी महाभारत की मायावी मत्स्य कन्या?

हाथ में मछली का निशान होने का मतलब क्या है?

fish sign on hand meaning

किसी एक हथली पर या फिर दोनों हाथों को जोड़कर हथेली पर मछली का निशान बनना बहुत शुभ माना जाता है। यह निशान बरकत को दर्शाता है। अगर आपके हाथ में भी यह निशान है तो यह इस बात का सूचक है कि आपको जीवन में बहुत सफलता प्राप्त होगी और आप बुलंदियों को छुएंगे। आपका जीवन खुशहाल बना रहेगा।  

 

अगर आपके हाथ में भी हैं इन तीनों में से कोई भी एक निशाना तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर इन निशानों का हाथ में होना किस बात की तरफ करता है संकेत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।