image

घर पर मंदिर की छाया पड़ने से क्या होता है?

घर पर मंदिर की छाया पड़ना शुभ होता है या फिर अशुभ, इसको लेकर कई लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं। अगर आप भी इन प्रभावों को लेकर चिंतित रहते हैं, तो चलिए हम आपको यहां ज्योतिषाचार्य के हिसाब से बताते हैं।
Updated:- 2025-04-25, 08:30 IST

हमारे जीवन में आए दिन कुछ न कुछ परेशानियां आते रहती हैं। कई बार लोग इसके पीछे की वजह भी तलाशने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाता है कि आखिर घर-परिवार में लगातार परेशानियां क्यों चल रही हैं। कई दफा लोग अपने घर की दशा और दिशा पर भी सोच-विचार करते हैं। इससे बचने के लिए वास्तु उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ खास सुधार नजर नहीं आता है। 

वास्तु शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, घर पर मुसिबतों के मंडराने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक वजह घर पर मंदिर की छाया पड़ना भी हो सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपके घर के आसपास कोई मंदिर है और उसकी छाया आपके घर पर पड़ती है, तो मान्यता अनुसार इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। यह छाया पड़ने के समय और मंदिर में किस देवता का वास है, इस पर भी निर्भर करता है। आइए इसी के साथ ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि घर पर मंदिर का छाया पड़ना शुभ होता है या अशुभ।

घर पर मंदिर का छाया पड़ने से क्या होता है?

vastu tips of having temple accross home

सामान्य तौर पर, मंदिर को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। हालांकि, कुछ धार्मिक मान्यताएं यह भी कहती हैं कि मंदिर की अत्यधिक ऊर्जा का क्षेत्र छाया के रूप में घर पर पड़ने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। यह भी माना जाता है कि मंदिर एक पवित्र स्थल होते हुए भी गृहस्थ जीवन में इसका प्रभाव अलग तरीके से पड़ सकता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मंदिर में कई भक्तों की भावनाएं और ऊर्जाएं एकत्रित होती हैं, जिनमें नकारात्मकता भी शामिल हो सकती है और इसकी छाया घर पर पड़ने से नकारात्मक प्रभाव आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ghar Ka Jyotish: किस महीने में घर बनवाना होता है सबसे ज्यादा शुभ?

कब पड़ता है अशुभ प्रभाव?

प्रातः काल मंदिर की छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर के लोग देवताओं की कृपा से वंचित रह जाते हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। यदि मंदिर की छाया दिन के एक बड़े हिस्से (लगभग 6 घंटे से अधिक) तक घर पर पड़ती है, तो इसे 'छाया वेध' कहा जाता है, जो घर की शांति, समृद्धि और विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। कुछ वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि शिव मंदिर के बहुत पास (जैसे 750 मीटर के भीतर), विष्णु मंदिर के 30 फीट के घेरे में, देवी माता के मंदिर के 180 मीटर के अंदर और हनुमान मंदिर के 120 मीटर के भीतर घर होने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु या शिवजी का मंदिर होना भी अशुभ माना जाता है। मंदिर के ध्वज की छाया भी घर पर पड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips For Home: क्या आप भी घर के लिए खरीदते हैं पुराना फर्नीचर? हो सकते हैं बड़े नुकसान

कुछ मामलों में घर पर मंदिर का छाया पड़ना होता है शुभ

how  shadow of temple affect house

कुछ वास्तु शास्त्री मानते हैं कि यदि मंदिर की छाया दोपहर के बाद थोड़ी देर के लिए घर पर पड़ती है, तो यह इतना नकारात्मक नहीं होता है। यह भी कहा जाता है कि यदि घर मंदिर की ऊंचाई से दोगुनी दूरी पर बना हो, तो मंदिर की छाया का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। कुछ मतानुसार, मंदिर के पास रहने से आध्यात्मिक बल बढ़ता है और संकटों से बचाव होता है, खासकर यदि घर वास्तु के अनुसार बना हो।

इसे भी पढ़ें- घर के सामने बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;