Negative effects of electric pole in front of house

Vastu Tips: घर के सामने बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ?

Vastu Upay: क्या आपके भी घर के सामने बिजली का खंभा है ? अगर हां तो आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के सामने खंभा होना अच्छा होता है या बुरा। आइए जानें इसको लेकर वास्तु क्या कहता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-30, 20:35 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज को रखने का एक स्थान और दिशा निश्चित है। ऐसा करने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में बहुत नियम होते हैं। जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर के अंदर और बाहर दोनों जगह होने वाली चीजों का वास्तु से संबंध होता है। यदि हम इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो हमें इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, घर के सदस्यों के साथ भी मुसीबतें आने लगती हैं। इसी के चलते ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नियमों को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य संपन्न कराना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर स्थित चीजों के अलावा आसपास होने वाली कुछ चीजों का भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इसके भी पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव बताए गए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अक्सर आपने देखा होगा कई लोगों के घर के सामने बिजली का खंभा होता है। क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में खंभे का होना अच्छा संकेत होता है या बुरा। इसका आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। यदि नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके बारे में हमें ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने हमारे साथ विस्तार से बताया है।

घर के सामने बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ ?

electrc pole in front of house in vastu

ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार घर के सामने बिजली का खंभा होना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर के मेन गेट के सामने बिजली का खंभा होने से जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसा होने से घर के लोगों में तनाव, बीमारी, कलह और कर्ज की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में हमें तुरंत इसके निवारण के उपाय करने चाहिए। ताकि हम खुशी से जीवन व्यतीत कर सकें। आइए जान लेते हैं बिजली का खंभा होने से किस तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है और इस दोष को किस तरह के वास्तु उपाय करके इनको कम किया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के लिए कैसी मोर की मूर्ति होती है शुभ?

घर के सदस्य रहते हैं बीमार

patient

घर के सामने बिजली का खंभा होने पर अक्सर उस घर के सदस्य बीमारियों से घिरे रहते हैं। घर का कोई न कोई सदस्य किसी न किसी बीमारी का शिकार होता रहता है।

कलह की स्थिति

querral

जिस भी व्यक्ति के घर के सामने बिजली का खंभा होता है उस घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। वहां के लोगों का मन सदैव अशांत रहता है और वो बेवजह एक-दूसरे से झगड़ते रहते हैं। जिसके चलते हर समय तनाव की स्थिति रहती है।

हमेशा तनाव बना रहना

tension

इसके अलावा यह घर के सदस्यों में तनाव की भी वजह बनता है। जिस भी घर के सामने बिजली का खंभा होता है। वहां रहने वाले सदस्यों में हमेशा तनाव बना रहता है। उस घर के लोगों का मन कभी भी एकचित नहीं रहता है। उनको किसी न किसी तरह की टेंशन बनी रहती है।

निवारण के उपाय

  • यदि आपके घर के सामने बिजली का खंभा है तो आप उसके लिए वास्तु के अनुसार बताए गए कुछ उपाय करके निवारण कर सकते हैं। ताकि आप घर के नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकें।
  • इसके लिए आप घर के अंदर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा सकती हैं।
  • आप इसके निवारण के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अष्टकोणीय दर्पण लaगाएं हैं।
  • इसके अलावा मेन गेट पर वास्तु पिरामिड और क्रिस्टल बॉल भी लगाई जा सकती है।
  • घर के दरवाजे पर लाल कपड़े में नारियल बांधकर टांगने से भी नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।  

ये भी पढ़ें: क्या घर के अंदर सीढ़ियां बनाना सही है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;