Navratri Mein Kya Bo Sakte Hain: शारदीय नवरात्रि पर नहीं है 'जौ' तो और क्या बो सकते हैं?

शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा का एक बहुत ही खास पर्व है। इस दौरान कलश स्थापना के साथ ही जौ बोने की परंपरा है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जौ को मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है और यह घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का सूचक होती है। ऐसा माना जाता है कि जौ जितनी अच्छी उग कर आती है उतनी ही ज्यादा मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और आने वाले समय में घर में उतनी ही खुशहाली आती है। लेकिन अगर किसी कारण से नवरात्रि के दौरान जौ न बो पाएं तो ऐसे में क्या उसके बदले कुछ और बोया जा सकता है? आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
नवरात्रि में जौ के अलावा और क्या बो सकते हैं?
कई बार ऐसा होता है कि किसी कारण से जौ उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में मन में यह सवाल आता है कि क्या जौ के बिना भी नवरात्रि की पूजा की जा सकती है? इसका उत्तर है कि आप जौ की जगह कुछ अन्य अनाज भी बो सकते हैं जो धार्मिक दृष्टि से शुभ माने जाते हैं।

महत्वपूर्ण यह है कि आप जिस भी अनाज का उपयोग करें, वह शुद्ध हो और आसानी से अंकुरित हो सके। जौ के स्थान पर आप कई अन्य अनाज बो सकते हैं। सबसे पहला और सबसे आम विकल्प गेहूं है जिसे अन्न का राजा माना जाता है। गेहूं समृद्धि का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना से लेकर पूजा तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
इसके अलावा, आप चावल का उपयोग कर सकते हैं, जो शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। पूजा-पाठ में सफेद तिल का उपयोग भी बहुत शुभ माना जाता है सलिए इसे भी बोया जा सकता है। सबसे उत्तम विकल्प है 'सप्तधान्य' यानी कि सात प्रकार के अनाज।

इसमें गेहूं, चावल, जौ, चना, मूंग दाल, मक्का और तिल जैसी चीजों को मिलाकर बोया जाता है। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि में अनाज बोने का मुख्य उद्देश्य अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करना है। ऐसे में आप मां के प्रति भावपूर्ण रहें।
यह भी पढ़ें: Durga Saptashati Path: किस दिन, किस समय और कैसे करना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ?
वहीं, इन सबके अलावा आप नवरात्रि के दौरान दूर्वा भी बो सकते है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में दूर्वा बोने से घर पर आने वाला हर संकट माता रानी दूर कर देती हैं और साथ ही, विघ्नहर्ता गणेश की भी असीम कृपा होती है। व्यक्ति का घर धन-धान्य से भरा रहता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- नवरात्रि में जौ क्यों बोया जाता है?
- नवरात्रि में जौ बोने का महत्व यह है कि इसे सृष्टि का पहला अन्न और अन्नपूर्णा का स्वरूप माना जाता है जो सुख, समृद्धि और नए जीवन का प्रतीक है।
- नवरात्रि में कौन सा पौधा घर में लगाना चाहिए?
- नवरात्रि में घर में तुलसी, शंखपुष्पी, गुड़हल, अपराजिता आदि का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।