Weekly Horoscope 10-16 September: इस सप्ताह इन 4 राशियों को कारोबार में होगा लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Horoscope: अगर आप अपने आने वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो अपनी राशि के लिए भविष्य के बारे में जरूर जानें और इस राशिफल के अनुसार आगे की योजनाएं बनाएं।

 
Predictions
Predictions

(Weekly Horoscope) हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे आगे का जीवन अपने अनुकूल बनाया जा सके। ज्योतिष आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देने में मदद करता है। ज्योतिष से आप अपनी राशि के लिए आने वाले समय की जानकारी ले सकते हैं और अपनी आगे की योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं।

अगर आप भी आपने वाले सप्ताह यानी 10 से 16 सितम्बर के समय की सही जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से विस्तार से जानें साप्ताहिक राशिफल के बारे में।

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

ARIES

सप्ताहारंभ में चतुर्थ चंद्र होने से आर्थीक मंदता रह सकती है। कार्य में मन नही लगेगा एवं संतान की चिंता बनीं रहेंगी। जो की मंगलवार से पुन: अनुकूल हो जाएगी। यह समय ओर सफलताओं को बढ़ाने वाला होगा। आय की वृद्धि होंगी एवं संतान से सुख प्राप्त होंगा। वर्चस्व की वृद्धि होंगी एवं विरोधी पिछे हटेंगे। शुक्र एवं शनिवार को किसी विशेष लाभ के होने के आसार है। परिवार के साथ समय बितेगा। अज्ञात भय एवं चिंता भी रहेंगी। आवश्यक कागजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छे से पढ़ लें। किसी की बातों में नही आएं।(मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें)

  • प्रोफेशन- जिम्मेदारियों को बांटकर कार्य करेगें तो शिघ्र सफल होगें एवं प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर सप्ताह रहेंगा।
  • शिक्षा- दिखावें से बचें एवं सहपाठियों का साथ देना पड़ सकता है। शिक्षक अनुकूल होगें।
  • स्वास्थ्य- जुकाम एवं एलर्जी से पीडि़त हो सकते है। धूल से बचें।
  • प्रेम- प्रेम में सामान्य समय बितेगा। जीवन साथी के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
  • क्या करें- माता-पिता को सम्मान दें एवं उपहार प्रदान करें।

वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

यह समय किसी बड़ी उपलब्धि को पाने का होगा। साथियों से सम्मान मिलेगा एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मनपसंद कार्यो को करने का मौका मिलेगा तथा प्रशंसा प्राप्त करेगें। भाईयो से सहयोग प्राप्त होंगा। संतान की उपलब्धि खुशी प्रदान करेगी तथा संपत्ति वृद्धि के योग बनेगें। बुध एवं गुरुवार को कार्य की गति कम होंगी, पर नुकसान की संभावना बिल्कुल नही है। योजनाएं सफल होंगी। आय की वृद्धि भी होंगी। शुक्र एवं शनिवार भी अच्छे दिन रहेंगे। सफलता प्राप्त होंगी। सहयोग मिलेगा एवं हर कार्य में सहयोग की प्राप्ति होंगी। सुख प्राप्त होंगा।(वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें)

  • प्रोफेशन- नौकरी में कार्य बढ़ेगा एवं कारोबार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
  • शिक्षा- आधुनिक शिक्षा की ओर ज्यादा रूझान हो सकता है। अपनी सीमा में ही बेहतर करने का प्रयास करें।
  • स्वास्थ्य- पैर की उंगलीयों में चोट या छिलने आदि की समस्या हो सकती है।
  • प्रेम- अत्यधिक निद्रा एवं आलस्य की समस्या रहेगी। खाने में अरूची रहेगी।
  • क्या करें- गाय, पक्षी, कुत्तादि को रोटी, दाने एवं चारा देने का प्रयास करें।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

MITHUN

विपक्षियों द्वारा लक्ष्य से ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा सकता है। संभल कर रहें एवं दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़े, कोई बाधा नही आएंगी। परिवार का साथ भी प्राप्त होंगा। बुध एवं गुरू को सबसे महत्वपूर्ण कार्यो की सफलता के दिन होगें। अनायास सहायता उपलब्ध होंगी। योजनाएं सफल होंगी एवं पराक्रम वृद्धि होंगी। आय सामान्य से अच्छी बनीं रहेंगी। परेशानीयां समाप्त होंगी। शुक्र एवं शनिवार को मामुली दिक्कते आ सकती है। आय कम होंगी, एवं चिंताएं घेर सकती है। पुराना कोई मामला उठ सकता है।(मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें)

  • प्रोफेशन- परेशान करने वाले होगें किंतु कार्य सफल करने में सफल होगें। प्रमोशन होगा।
  • शिक्षा- अतिरिक्त की गई मेहनत का फल मिलेगा एवं अच्छे परिणामों को प्राप्त करेगें।
  • स्वास्थ्य- मानसिक तनाव अधिक रहेगा एवं आंखों में समस्या रह सकती है।
  • प्रेम- प्रेम का अतिरेक साथी को विचलित कर सकता है। वैवाहिक संतुष्टि रहेंगी।
  • क्या करें- बुजुर्गो की सेवा एवं सम्मान करें। गाय का चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

चंद्र का गोचर से धन आने के योग बने हुए हंै। यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहने वाला है। हर ओर से सहयोग मिलेगा तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होंगी। विवादों में विजय मिलेंगी एवं विरोधी शांत रहेंगे। मंगल की दोपहर से शुक्रवार की सुबह तक परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा एवं पुश्तैनी जायदाद का मसला भी सुलझ सकता हैं। संतान से भी सहयोग प्राप्त होंगा। राजनैतिक व्यक्ति को पदलाभ के योग है। शुक्र एवं शनिवार को पराक्रम श्रैष्ठ रहेंगा। कार्य में सफलता प्राप्त होंगी एवं धन की आवक भी सामान्य बनीं रहेंगी। ऋण के मसले हल होंगे।(कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- नौकरी में बड़ा आफर मिल सकता है एवं कारोबारी लाभदायक यात्रा का योग है।
  • शिक्षा- बेहतरीन पराक्रम रहेगा एवं बुद्धि विकसीत रहेगी साथी ही वाक्पटुता भी रहेगी।
  • स्वास्थ्य- बांए पैर में तकलीफ हो सकती है। पैर में चोट का भय भी है।
  • प्रेम- प्रेम में मामला उलझ सकता है। जीवन साथी के भी किसी बात पर नाराज होने का योग है।
  • क्या करें- असहाय मूक पशु-पक्षी के लिए यथाशक्ति दाने पानी की व्यवस्था करें।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

SINGH RASHI

सप्ताहारंभ चंद्र के द्वादश होने से कुछ कठिनाई वाला हो सकता है। आय कम होंगी एवं परेशानीयां ज्यादा रहेंगी। कार्य में अनावश्यक विलंब होंगे। मंगलवार से सब कुछ ठीक होने लगेगा। चिंताएं समाप्त होंगी एवं आय वृद्धि होंगी। मन प्रसन्न रहेंगा। कार्य सफल होंगे। गुरूवार के दिन अतिआत्मविश्वास में हो सकते है, संभलकर रहें। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होंगा। सप्ताह अंत स्थिति को धन के मामलों में सुदृढ़ करेगा एवं रूका धन प्राप्त होने के आसार है। शनिवार को बहुप्रतिक्षित कार्य सफल हो सकता है। वाहन से परेशानी आ सकती है।(सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- व्यवसायिक गुप्त बातें प्रकट हो सकती है। नौकरी में तनाव अधिक रहेगा।
  • शिक्षा- मित्रों का सहयोग रहेगा एवं पढ़ाई में रूची रहेगी। शिक्षक अनुकूल रहेगें।
  • स्वास्थ्य- मानसिक तनाव एवं अत्यधिक थकान का अनुभव करेगें।
  • प्रेम- साथी का सहयोग संबल प्रदान करेगा। विवाह प्रस्तावों व्यवधान उत्पन्न होगें।
  • क्या करें- पक्षियों को पिने का पानी एवं दाने अर्पण करें।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

सप्ताह का हर दिन आय प्रदान करन वाला बना हुआ है तथा उसमें वृद्धि करेगा। भाग्य भी अनुकूल बना रहेंगा तथा विरोधी चुप रहने के अलावा कुछ नही कर पाएंगा। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होंगी, एवं सहयोग भी प्राप्त होंगा। सप्ताहांत में चंद्र के राशि में आ जाने से चंद्र मिलकर प्रबल लाभ देने वाला योग बनाएगें। राजपक्ष से सहयोग मिलेगा एवं धनलाभ में वृद्धि होंगी। सरकारी कार्यो में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। ऋण संबंधी मामलों को निपटाने में सफल होंगे एवं कोई नया कार्य करने को मिलेंगा।(कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें)

  • प्रोफेशन- कारोबार में वृद्धि एवं नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेगें। प्रमोशन संभव है।
  • शिक्षा- अध्ययन से ज्यादा शोध में रूची रहेगी एवं गहराई से विषयों को जानने का मन होगा।
  • स्वास्थ्य- पूराने रोगों में सुधार होगा एवं मानसिक शांती रहेगी। क्लेशों का अंत होगा।
  • प्रेम- प्रेम में मुलाकात होगी, सकारात्मक रहेगें एवं साथी के प्रति आदर का भाव रहेगा।
  • क्या करें- चिटिंयों को आटा डालें एवं पक्षियों के लिए भी दाना डालने की व्यवस्था करें।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

आरंभ में कार्य की अधिकता होंगी। आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। पिता से सहयोग प्राप्त होंगा। विरोधी शांत रहेंगे एवं कार्यस्थल पर बड़ी सफलता को प्राप्त करेंगे। मंगल एवं बुधवार में चंद्र के अनुकूल होने से धन की कमी नही होंगी एवं कार्य पूर्व की गति से चलता रहेंगा। अटके धन की प्राप्ति का योग भी बना हुआ हंै। शुक्रवार की सुबह से प्रतिकूलता की प्राप्ति होंगी। आय में गिरावट हो सकती है, एवं कार्य में बाधा। सहयोग करने वाले पिछे हटेंगे एवं योजनाएं विफल हो सकती है। यात्रा में भी दिक्कते आ सकती है। विवादों से बचें।(तुलाराशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- कार्यस्थान पर वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा एवं कारोबार में नई योजनाएं आएगी।
  • शिक्षा- प्रतियोगिताओं में विजय मिलेगी एवं पढ़ाई के प्रति गुप्त रूप से सजग रहेंगें।
  • स्वास्थ्य- मुंह में चोट लगने का भय है एवं आंखों में भी परेशानी हो सकती है। कमर में दर्द रहेंगा।
  • प्रेम- भावनात्मक रिश्तों में सुधार होंगा एवं वैवाहिक साथी से दूर रहना पड़ सकता है।
  • क्या करें- असहाय एवं निर्धन बच्चों को धन से सक्षमतानुसार मदद करें एवं वृद्धों का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

आत्मविश्वास के साथ बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होंगी। कार्य में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा एवं यात्राएं सुखद होंगी। आय अच्छी बनीं रहेंगे। मंगलवार को कार्य में अचानक वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेंगा एवं धन की आवक भी बढ़ेंगी। संतान से सहयोग की प्राप्ति होंगी। बुधवार को दिन धार्मिक कार्य में व्यतीत होंगा। गुरुवार भी व्यस्तता भरा दिन रहेंगा। शुक्र एवं शनिवार को धन की आवक में तेजी आएंगी। विवादों मे विजय प्राप्त होंगी एवं हर ओर से सफलता की प्राप्ति होंगी। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेंगा।(वृश्चिकराशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- अच्छे प्रस्ताव नौकरी एवं व्यापारीयों को मिलेगें। रूके कार्यो में गति दिखाई देगी।
  • शिक्षा- नई बातें जानने एवं समझनें का मौका मिलेगा। मल्टीपल कार्य करने को मिलेगें।
  • स्वास्थ्य- नेत्रों में परेशानी एवं सरदर्द की समस्याएं हो सकती है। अनिद्रा परेशान करेगी।
  • प्रेम- प्रेम में अधिरता तनाव उत्पन्न कर सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगें। बच्चों का साथ मिलेगा।
  • क्या करें- परिचित दस वर्ष से कम उम्र बच्चों को फल का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

DHANU

अष्टम चंद्र सप्ताह के आरंभ में निश्चित प्राप्त आय को भी बाधित कर सकता है। कार्य में विलंब एवं अनावश्यक परेशानी देने वाला होंगा। मंगलवार की दोपहर से सुधार होंगा। बुधवार से स्थिति पुन: पक्ष में हो जाएगी। आय वृद्धि होंगी एवं ध्यान दे ऐसे कार्य की ओर आकर्षीत हो सकते है, जो नही करना चाहिए। स्वयं को संभालना होंगा। शुक्रवार को भाग्य का साथ मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होंगी एवं आय में सुधार होंगा। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा एवं सही मार्ग की ओर अग्रसर होगें। सुख की प्राप्ति होंगी।(धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- नौकरी स्थान पर संभल कर रहें तथा व्यापार में भी मौखीक समझौतें नही करें।
  • शिक्षा- विचारों में अशुद्धता आ सकती है। शिक्षकों का सम्मान करें एवं अध्ययन पर ध्यान दें।
  • स्वास्थ्य- कमर एवं कंधों में दर्द की संभावना है। सिढिय़ों पर सावधान रहें।
  • प्रेम- प्रेम से ज्यादा लक्ष्य पर ध्यान रहेगा एवं वैवाहिक जीवन सादगीपूर्ण रहेगा।
  • क्या करें- घर एवं बाहर बुजुर्गो को सम्मान दे एवं यथासंभव मदद करें।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

चंद्र की पूर्ण दृष्टि से शक्तिशाली बनेगें एवं आर्थीक आधार भी मजबूत होगा। तुरंत किसी चल-अचल संपत्ति के रूप में लाभ को प्राप्त करने की स्थिति बन रही है। आय बेहतर रहेंगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होंगी। प्रतिक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। मंगलवार दोपहर के पश्चात वाणी से नियंत्रण हट सकता है एवं हठ या जल्दबाजी में स्वयं का नुकसान भी कर सकते है। व्यय की अधिकता होंगी एवं असहयोग प्राप्त होंगा। शुक्रवार दोपहर से पुन: समय पक्ष का हो जाएंगा। अटके धन की प्राप्ति होंगी एवं शनिवार को सहयोग मिलने के साथ ही भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होंगा।(मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें)

  • प्रोफेशन- जल्दबाजी से बचें एवं थोड़ा पक्के इरादों के साथ कार्यस्थल पर रहें।
  • शिक्षा- कक्षा में क्षमता दिखानें में सफलता प्राप्त करेगें एवं परिणामों को अनुकूल बना लेगें।
  • स्वास्थ्य- अतिनिद्रा एवं आलस्य परेशान करेगा। क्रोध से भी बचना होगा।
  • प्रेम- साथी को दिखाने के लिए जोखीम भरे कार्यो को करने को उद्वत हो सकते है। इससे बचें।
  • क्या करें- बड़े भाई या बहन को, नही हो तो कजीन में किसी बड़ें को उपहार प्रदान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

सप्ताह का आरंभ आवश्यक वस्तुओं एवं धन के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। मन खिन्न रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। गुप्त बातें लीक हो सकती है। मंगलवार की दोपहर से आराम प्राप्त होंगा। कार्य में तेजी रहेंगी एवं धन की प्राप्ति भी होंगी। शुक्रवार से स्थिति पुन: अस्थिर हो जाएगी। कार्यो में गति नही आएगी एवं अशुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। साझेदारों से संबंधों में बिखराव होगा एवं परिवार भी सहयोग प्रदान नही करेगा। अनावश्यक खर्चे होंगे, तनाव भी बना रहेंगा। योजनाएं विपरित फल प्रदान करेंगी।(कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- प्रभाव का अन्यथा फायदे उठाने का प्रयास नही करें। कारोबार विस्तार योजना बनेगी।
  • शिक्षा- कक्षा के परिणामों में सामान्य रिजल्ट की उम्मीद है। मेहनत को बढ़ाना होगा।
  • स्वास्थ्य- पेट एवं कमर में दर्द की संभावना है। महिलाओं को ज्यादा समस्याएं हो सकती है।
  • प्रेम- साथी की खोज कर रहे है तो तलाश पूरी होगी एवं वैवाहिक जीवन में शुकुन रहेगा।
  • क्या करें- पशु-पक्षीयों के लिए जल की व्यवस्था करें या बुजुर्ग का छाता दान करें।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

MEEN

राशि से सामान्य से बेहतर स्थिति में है। मंगलवार तक किसी बड़े कार्य के बनने के आसार है। धन की आवक मजबूत रहेगी तथा ईच्छानुसार दूसरों से कार्य निकालने में सफल होगें। संतान से सहयोग प्राप्त होंगा एवं न्यायलयीन कार्यो में सफलता की प्राप्ति होंगी। बुध एवं गुरुवार को बाधाएं आ सकती है। अनावश्यक विलंब एवं खर्चे हो सकते है। विवाद भी हो सकता है। सप्ताहांत में आकस्मिक धन लाभ के योग है तथा जो भी कार्य करेगें वह पूर्ण सफल होंगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन जाएंगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का संयोग होंगा।(मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें )

  • प्रोफेशन- नौकरी में जिम्मेदारी में वृद्धि होगी तथा कारोबार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • शिक्षा- पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है एवं मित्रों के साथ पिकनिकादि पर जाने की योजना बनेगी।
  • स्वास्थ्य- सिढिय़ों आदि पर संभल कर चलें एवं वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
  • प्रेम- प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गेप समस्याएं खड़ी कर सकता है।
  • क्या करें- तीन से नौ वर्ष तक की बालिकाओं को खानादि या फल अर्पण करें।

सभी राशियों के लिए समय मिले हुए प्रभाव लेकर आ रहा है। इस राशिफल के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP