Aaj ka Choghadiya 25 August 2025: हरतालिका तीज के अवसर पर सुहाग का सामान खरीदने से पहले जरूर देखें, आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आप अगर सुहाग का सामान खरीदने के बारे में विचार कर रही हैं, तो इसके लिए ज्योतिषाचार्य द्वारा बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा सफल रहेगी।
image
image
तीज-त्योहारों की पूजा के लिए हम अक्सर सही समय और मुहूर्त का ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि सही समय पर पूजा करने से उसे भगवान का आशीर्वाद मिले। लेकिन सामान खरीदने के लिए हम किसी भी समय का ध्यान नहीं रखते हैं। हरतालिका तीज के त्योहार के लिए खरीदने वाले सुहाग के सामान के लिए आपको चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान जरूर रखना है। जिसे हमारे साथ ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी ने शेयर किया है। आर्टिकल में आपको इसकी जानकारी विस्तार से आपको देते हैं।

1 - 2025-08-22T153303.710

आज का चौघड़िया मुहूर्त 25 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत सुबह 05:55 बजे से 07:32 बजे तक
काल सुबह 07:32 बजे से 09:09 बजे तक
शुभ सुबह 09:09 बजे से 10:46 बजे तक
रोग सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए यह चौघड़िया मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है, खासकर स्थायी और स्थायी प्रकृति के कार्यों के लिए।
  • काल: यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: यह चौघड़िया धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल है।
  • रोग: यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।

25 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: दोपहर 12:23 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक है। यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए।
  • चर: दोपहर 02:00 बजे से शाम 03:37 बजे तक रहने वाला है। यह चौघड़िया यात्रा, व्यापार और गतिशील कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ: शाम 03:37 बजे से शाम 05:14 बजे तक है। यह चौघड़िया लाभ प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। नए व्यापार शुरू करने, निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है।
  • अमृत: शाम 05:14 बजे से शाम 06:50 बजे तक होगा। यह दिन का अंतिम शुभ मुहूर्त है, जो किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 25 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर शाम 06:50 बजे से रात 08:13 बजे तक
रोग रात 08:13 बजे से रात 09:36 बजे तक
काल रात 09:36 बजे से रात 10:59 बजे तक
लाभ रात 10:59 बजे से मध्यरात्रि 12:22 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: यह चौघड़िया यात्रा आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • रोग: यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
  • काल : यह चौघड़िया अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: यह चौघड़िया लाभ प्राप्ति के लिए शुभ है।
2 - 2025-08-22T153301.864

25 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: मध्यरात्रि 12:22 बजे से रात 01:45 बजे तक है। यह चौघड़िया अशुभ है और शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
  • शुभ: रात 01:45 बजे से रात 03:08 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है।
  • अमृत: रात 03:08 बजे से रात 04:31 बजे तक है। यह रात का सबसे शुभ मुहूर्त है।
  • चर: रात 04:31 बजे से अगले सूर्योदय 05:55 बजे तक रहेगा। यह चौघड़िया गतिशील कार्यों और यात्रा के लिए शुभ है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP