Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:07 AM IST

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए क्या करें और किन चीजों को करने से बचें?

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी को शुभता और सौभाग्य का प्रतिक माना गया है। अब ऐसे में इस दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-11-27, 14:12 IST
vivah panchami 2024 things to do or not

सनातन धर्म में विवाह पंचमी के दिन सभी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह तिथि के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी का दिन पवित्रता का प्रतिक है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें, विवाह पंचमी के दिन विशेष रूप से सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो विवाह पंचमी के दिन विशेष उपाय करने का भी महत्व है। अब ऐसे में विवाह पंचमी के दिन क्या करें और किन चीजों को करने से बचें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

विवाह पंचमी के दिन क्या करें?

seeta ramji

  • विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।
  • इस दिन प्रभु श्रीराम के रक्षा स्तोत्र का जाप अवश्य करें।
  • इस दिन दांपत्ति को प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा साथ में करनी चाहिए। पूजा समाप्ति के बाद दोनों की परिक्रमा जरूर लगानी चाहिए।
  • इस दिन भगवान श्रीराम और सीता माता की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप अवश्य करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
  • अगर किसी जातक के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो इस दिन पूरे श्राद्धा से भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह जरूर करना चाहिए।
  • विवाह पंचमी के दिन पीले वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए।
  • इस दिन श्रीराम और माता सीता को उनके प्रिय फलों का भोग जरूर लगाएं।
  • विवाह पंचमी के दिन कुंवारी कन्याओं को 108 बार जानकी मंत्र का जाप करें।
  • इस दिन व्रत जरूर रखें।

इसे जरूर पढ़ें - Vivah Panchami 2024 Kab Hai: कब है विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान राम के साथ माता सीता की पूजा का महत्व

विवाह पंचमी के दिन क्या न करें?

manglik work

  • विवाह पंचमी के दिन तामसिक भोजन करने से बचें।
  • विवाह पंचमी के दिन मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद करने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें -  Vivah Panchami Upay 2024: शीघ्र विवाह के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय

  • विवाह पंचमी के दिन किसी व्यक्ति को श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा नहीं देना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति बन सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।