Vivah Panchami 2024 Kab Hai: कब है विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान राम के साथ माता सीता की पूजा का महत्व

सनातन धर्म में विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसे वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और मनचाहे वर का आशीर्वाद भी मिलता है। आपको बता दें, विवाह पंचमी का पर्व शुभता और पवित्रता का प्रतीक है। अब ऐसे में इस साल विवाह पंचमी कब है। प्रभु श्राराम और माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
विवाह पंचमी कब है?

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 06 दिसंबर को विवाह पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो इस दिन विशेष रूप से माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा जरूर करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के हिसाब से मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 05 दिसंबर को राच 12 बजकर 49 मिनट से हो रहा है और इसका समापन अगले दिन 06 दिसंबर को रात 12 बजकर 07 मिनट पर होगा। इस दिन भगवान श्रीराम और मां सीता की शादी की वर्षगांठ मनाई जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, विवाह पंचमी का त्योहार 6 दिसंबर 2024 को है।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक
इसे जरूर पढ़ें - December Vrat & Tyohar List 2024: इस माह आएगी श्रीराम और माता सीता के विवाह की तिथि और होगी अन्नपूर्णा जयंती, जानें अन्य त्योहारों के बारे में
भगवान राम के साथ माता सीता की पूजा का महत्व क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और व्यक्ति को सभी काम में सिद्धि प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी जातक के विवाह में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है, तो विवाह पंचमी के दिन व्रत रखने से और माता सीता के साथ-साथ प्रभु श्रीराम की पूजा करने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vivah Panchami Upay 2024: शीघ्र विवाह के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।