vishwakarma puja  ka mahatva

Vishwakarma Puja 2024: कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार हैं। इन्हें एक तरह से सृष्टि का पहला इंजिनियर भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा भगवान की पूजा जो भी कोई व्यक्ति करता है उसका घर, दुकान, कारोबार आदि सभी उन्नति करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 15:20 IST

हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार हैं। इन्हें एक तरह से सृष्टि का पहला इंजिनियर भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा भगवान की पूजा जो भी कोई व्यक्ति करता है उसका घर, दुकान, कारोबार आदि सभी उन्नति करते हैं। 

शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रह जब कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तब उस तिथि पर विश्वकर्मा पूजा करना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब है विश्वकर्मा पूजा, क्या है इस दिन का शुभ मुहूर्त और महत्व।

विश्वकर्मा पूजा 2024 कब है? (Vishwakarma Puja 2024 Kab Hai?)

vishwakarma puja  ka muhurat

  • सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने को कन्या संक्रांति के रूप में जाना जाता है और इसी दिन मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा। 
  • कन्या संक्रांति का आरंभ: 16 सितंबर, दिन सोमवार, रात 7 बजकर 53 मिनट
  • कन्या संक्रांति का समापन: 17 सितंबर, दिन मंगलवार, रात 8 बजकर 51 मिनट  

यह भी पढ़ें: Anant chaturdashi 2024: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

विश्वकर्मा पूजा 2024 शुभ मुहूर्त (Vishwakarma Puja 2024 Shubh Muhurat) 

  • विश्वकर्मा पूजा के दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय: सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट  
  • विश्वकर्मा पूजा के दिन अभिजीत मुहूर्त का समय: सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट 
  • विश्वकर्मा पूजा के दिन रवि योग का समय: शाम 4 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट 
  • विश्वकर्मा पूजा के लिए गोधूलि मुहूर्त का समय: शाम 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट
  • इन में से किसी भी मुहूर्त के दौरान विश्वकर्मा की पूजा करना शुभ और लाभकारी रहेगा।  

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Bhadrapad Purnima 2024: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

विश्वकर्मा पूजा 2024 महत्व (Vishwakarma Puja 2024 Mahatva)   

vishwakarma puja  ki tithi 

  • कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा करने से कारोबार में बढ़ौतरी मिलती है। 
  • व्यवसाय और निर्माण कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • निर्माण कार्य और मशीनरी का उपयोग किये जाने वाले स्थानों पर सुरक्षा बनी रहती है।
  • भगवान विश्वकर्मा की पूजा से किसी भी प्रकार के हादसे घटित नहीं होते हैं। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर विश्वकर्मा पूजा इस साल कब है, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;