Anant chaturdashi 2024: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। जहां एक ओर इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें विदा किया जाता है और उनके विसर्जन का विधान है तो वहीं, दूसरी ओर भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा का भी खासा महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब है अनंत चतुर्दशी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।
अनंत चतुर्दशी 2024 कब है? (Anant Chaturdashi 2024 Kab Hai?)

- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 16 सितंबर, दिन सोमवार, दोपहर 3 बजकर 10 मिनट
- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समापन: 17 सितंबर, दिन मंगलवार, सुबह 11 बजकर 44 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि अनुसार, अनंत चतुर्दशी का पर्व 17 सितंबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?
अनंत चतुर्दशी 2024 शुभ मुहूर्त (Anant Chaturdashi 2024 Shubh Muhurat)
- भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर, सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट
- श्री गणेश के विसर्जन के लिए मुहूर्त: 17 सितंबर, सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट
- रवि योग का समय: सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 1 बजकर 53 मिनट
- धृति योग का समय: ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सुबह 7 बजकर 48 मिनट
- शतभिषा नक्षत्र का समय: सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 53 मिनट
यह भी पढ़ें: क्या कोने वाला घर होता है अशुभ?
अनंत चतुर्दशी 2024 महत्व (Anant Chaturdashi 2024 Mahatva)

- अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा कर उनका विसर्जन किया जाता है।
- साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा का विशेष विधान मौजूद है।
- ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा के पूजन से सिद्धि और बुद्धि प्राप्त होती है।
- वहीं, भगवान विष्णु के पूजन से जीवन में अनंत सुखों का आगमन होने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब है अनंत चतुर्दशी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।