Bhadrapad Purnima 2024: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है भाद्रपद माह की पूर्णिमा। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन चंद्रमा की पूजा भी विशेष लाभदायक सिद्ध होती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ेगी भाद्रपद पूर्णिमा, क्या है इस दिन पूजा एवं स्नान और दान का शुभ मुहूर्त और महत्व।
भाद्रपद पूर्णिमा 2024 कब है? (Bhadrapad Purnima 2024 Kab Hai?)

- भाद्रपद पूर्णिमा आरंभ: 17 सितंबर, दिन मंगलवार, सुबह 11 बजकर 44 मिनट
- भाद्रपद पूर्णिमा समापन: 18 सितंबर, दिन बुधवार, सुबह 8 बजकर 4 मिनट
- उदया तिथि के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर को मान्य होगी।
यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?
भाद्रपद पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Bhadrapad Purnima 2024 Shubh Muhurat)
- रवि योग: सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक
- स्नान-दान का मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक
- लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट
- चंद्रमा पूजा का मुहूर्त: शाम 6 बजकर 3 मिनट पर
यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स
भाद्रपद पूर्णिमा 2024 महत्व (Bhadrapad Purnima 2024 Mahatva)

- भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है।
- इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन के मार्ग खुलने लग जाते हैं।
- तो वहीं, चंद्रमा पूजन से मानसिक शांति मिलती है। तनाव दूर होता है।
- इसके अलावा, इस दिन सत्यानारायण की पूजा करना भी शुभ होता है।
- सत्यानारायण की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साला भाद्रपद माह की पूर्णिमा कब पड़ ही है, क्या है इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।