हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करने का विधान है ताकि वह कार्य निर्विघ्न संपन्न हो। वहीं किसी भी चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आपको बता दें, हर महीने में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष। वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। अब ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन बप्पा का अभिषेक किन चीजों से करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का शहद से करें अभिषेक
शहद को मधुरता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश का शहद से अभिषेक करने से जीवन में मधुरता, सुख-समृद्धि और वैभव की वृद्धि होती है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है। बता दें, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे सभी बाधाओं और परेशानियों को दूर करने वाले हैं। शहद से अभिषेक करने से माना जाता है कि वे भक्तों के जीवन में आने वाले सभी कष्टों और विघ्नों को हर लेते हैं।
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का दही से करें अभिषेक
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का दही से अभिषेक करने का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि दही से बप्पा का अभिषेक करने से व्यक्ति को बुधदोष से छुटकारा मिल सकता है और अगर आपके जीवन में बार-बार समस्याएं आ रही है तो दही से अभिषेक करने से भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - गणेश जी की पूजा कैसे करें? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का दूध से करें अभिषेक
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का दूध से अभिषेक करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है और भक्तों को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर व्यापार में कोई परेशानी आ रही है तो भगवान गणेश का दूध से अभिषेक करने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आपको बता दें, दूध बप्पा को अत्यंत प्रिय है और इससे अभिषेक करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों