Vijaya Ekadashi Ka Daan: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजय एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ उन्हीं के अवतार श्री राम की पूजा का भी विधान है। इसके अलावा, विजया एकादशी के दिन दान करने का भी खासा महत्व है। हालांकि इस दिन किया जाने वाला दान अन्य एकादशियों के दान से थोड़ा अलग है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विजया एकादशी के दिन किये जाने वाले दान के बारे में विस्तार से।
विजया एकादशी के दिन करें इन वस्तुओं का दान
विजया एकादशी के दिन वस्तुओं में अन्न, वस्त्र, अक्षत, पुष्प और धन का दान करना चाहिए। विजया एकादशी के दिन अन्न के दान से घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें:Vijaya Ekadashi Vrat Katha 2024: विजया एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, हर काम में मिलेगी सफलता
वहीं, इस दिन वस्त्र दान करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है एवं आपका भाग्य आपका साथ देने लगता है। अक्षत के दान से चंद्रमा मजबूत और शुभकारी होता है।
इसके अलावा, पुष्प के दान से घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है। गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है। वहीं, धन के दान से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। तंगी दूर होती है।
विजया एकादशी के दिन करें इन भावों का दान
विजया एकादशी के दिन भावों का भी दान किया जाता है। य्तानी कि मनुष्य के भीतर जो नकारात्मक भाव होते हैं उन्हें भगवान के समक्ष खड़े होकर त्यागना ही दान है।
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद अपने 5 भावों का दान करना चाहिए। वह भाव हैं: भय, क्रोध, आलस्य, ईर्ष्या और लोभ। इनका दान करना शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें:Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकदाशी के दिन क्या करें और क्या न करें?
ऐसा कहते हैं कि विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने इन भावों का दान करने से यानी कि इन नकारात्मक भावों को त्यागने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
ऐसा कहते हैं कि इन भावों को त्यागने से भगवान विष्णु हमें भक्ति की ओर बढ़ाते हैं जिससे हमारा आध्यात्म ही हमें हर परिस्थिति से लड़ने का बल और समझ प्रदान करता है।
अगर आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि विजया एकादशी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों