Vat Savitri Complete Puja Samagri: हिंदू धर्म में हर व्रत की अलग मान्यता होती है। इसलिए हर तीज-त्योहार को खास तरीके से मनाया जाता है। वट सावित्री का व्रत जो इस साल 26 मई को पड़ रहा है। सुहागिन महिलाएं इसे भी अच्छे से मनाएंगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। साथ ही, श्रृंगार करेंगी। पूजा की थाली को जरूरी सामग्री के साथ तैयार करेंगी। इससे पूजा में हर चीज आपको थाली में आसानी से मिल जाएगी। हर जगह पर पूजा सामग्री अलग-अलग होती है। लेकिन जो हर थाली में होनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी आपको आर्टिकल में मिल जाएगी। आपको भी इन्हें लाकर अपनी थाली में सजाना होगा।
वट सावित्री व्रत में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री (Vat Savitri Vrat Puja Samagri List)
- दीपक -1
- बाती
- देसी घी- दीया जलाने के लिए
- गंगाजल- पानी चढ़ाने के लिए
- रोली- टीका लगाने के लिए
- फूल- लाल या पीले
- अक्षत- पूजा के लिए
- बांस का पंखा
- कलावा या सफेद सूत- वट की डाल पर बांधने के लिए
- हल्दी की गांठ- 1
- तांबे के लोटा
- वट वृक्ष की डाल
- धूप बत्ती
- मौसमी फल- आम, खरबूजा
- चीनी
वट सावित्री व्रत में सामग्री को कैसे सजाएं
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक साफ थाली लेनी है।
- इसमें आप सबसे पहले रोली रखें।
- फिर इसमें अक्षत को रखना है।
- इसके बाद आप हल्दी की गांठ और सूत रखें।
- अब इसमें आपको दीया, तांबे का लोटा गंगा जल भरा हुआ रखना है।
- धूप बत्ती को अपनी थाली में रखें।
- साथ ही, इसमें पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों को सजाएं।
- लाल कपड़ा जरूर लें ताकि आप इससे पूजा की थाली को ढक कर रख सके और पूजा के समय इसे हटाएं।
- दूसरी थाली में आपको मौसमी फल जैसे खरबूजा और आम रखना है।
- इसमें आपको पंखा भी रखना है। साथ ही, पूड़ी के साथ चीनी और कुछ पैसों को जरूर रखें।
- इसी के साथ आप इसमें वट वृक्ष की डाली को रखें।

वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इसलिए महिलाएं इन जरूरी सामग्री की सही तरीके से लिस्ट बनाकर इसे अपनी थाली में जरूर सजाएं। साथ ही, अपने घर की महिलाओं के साथ इस पूजा को पूरे विधि-विधान से पूरा करें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहे।
इसे भी पढ़ें: Vat Savitri Puja 2025: बिना बरगद के पेड़ के घर पर वट सावित्री पूजा कैसे करें?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Shutterstock, herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों