Vat Savitri Puja Mantra 2024: अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप

Vat Savitri Vrat 2024 Ke Mantra: हिन्दू धर्म में सुहागिनों के लिए वट सावित्री व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक है। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत 6 जून, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का जाप भी अवश्य करना चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना शुभ होता है और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ।
वट सावित्री व्रत 2024 पर करें इन मंत्रों का जाप (Vat Savitri Vrat 2024 Par Kare In Mantron Ka Jaap)

वट सावित्री व्रत के दिन दों मंत्रों का जाप करने के लिए शास्त्रों में बताया गया है, जिनमें से एक मंत्र है: अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री के दिन किस विधि से करें बरगद के पेड़ की पूजा?
वहीं, दूसरा मंत्र है: यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।। इन मंत्रों का जाप करते समय पवित्रता का पालन करना आवश्यक माना गया है।
वट सावित्री व्रत 2024 पर इन मंत्रों के जाप के लाभ (Vat Savitri Vrat 2024 Par Mantra Jaap Ke Labh)

वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा के दैरान इन दो मंत्रों का जाप करने से अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है। पति पर आया हर संकट टल जाता है और पति की उम्र लंबी होती है।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024 Upay: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये विशेष उपाय
इसके अलावा, वट वृक्ष की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से वैवाहिक जीवन का तनाव और क्लेश दूर होता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है।
वट सावित्री व्रत के दिन इन दो मंत्रों के अखंड जाप से वैवाहिक जीवन में मधुरता लौट आती है और किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दांपत्य जीवन को नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या उन मंत्रों के जाप के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।