(Vat Savitri Vrat 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-संपन्नता के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। बता दें, इस साल वट सावित्री व्रत के दिन रोहिणी नक्षत्र और धृति योग बन रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे देवी सावित्री और सत्यवान की पूजा करते हैं। वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ विधिवत रूप से करने की मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा कैसे करें?
बरगद के पेड़ की पूजा के लिए सामग्री क्या है? (Banyan Tree Puja Samagri)
बरगद के पेड़ की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जानें।
- गंगाजल, दूध, घी, शहद, कुमकुम, हल्दी, चंदन, फूल,सुपारी,नारियल,मौली,कलावा,दीपक,अगरबत्ती,धूप,कलश,फल,मिठाई,पान,सुपारी आदि।
बरगद के पेड़ की पूजा कैसे करें? (Banyan Tree Puja Vidhi)
- वट सावित्री के दिन व्रत रखने से एक दिन पहले सात्विक भोजन करें और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
- व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- बरगद के पेड़ की जड़ों को साफ करें।
इसे जरूर पढ़ें - बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?
- बरगद के पेड़ पर लाल या पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं।
- एक कलश स्थापित करें और उसमें जल भरें।
- कलश में नारियल, सुपारी, मोरी, मौली, कलावा आदि रखें।
- पेड़ को गंगाजल, दूध, घी, शहद, कुमकुम, हल्दी और चंदन से स्नान कराएं।
- उसके बाद धूपबत्ती जलाएं और आरती करें।
- फूल, बेल पत्र, दूब, सुपारी, नारियल, मोरी, मौली, कलावा, दीपक, अगरबत्ती और धूप अर्पित करें।
- सावित्री-सत्यवान की कथा पढ़ें या सुनें।
- बरगद के पेड़ को जल अर्पित करते समय, "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: महिलाओं को मंदिर के भीतर सिर ढककर प्रवेश क्यों करना चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र
- पेड़ की जड़ों में घी का दीपक जलाएं।
- पेड़ की परिक्रमा करें और 11 बार माला फेरें।
बरगद के पेड़ की पूजा करने का महत्व (Banyan Tree Puja Significance)
बरगद का पेड़ पवित्र माना जाता है और भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है। इसकी पूजा करने से ग्रहों की शांति होती है और पापों का नाश होता है। बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। बरगद के पेड़ की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही बरगद के पेड़ की पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों