Vat Savitri Vrat 2024 Bargad Ke Ped Ki Parikrama Lagane Ke Niyam: ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस साल वट सावित्री व्रत का पालन 6 जून, दिन गुरुवार को किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री का व्रत जो भी कोई सुहागिन महिला रखती है उसे अखंड सौभाग्य मिलता है और वैवाहिक जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। वट सावित्री व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा भी की जाती है। वट वृक्ष की पूजा के दौरान परिक्रमा भी लगाई जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा के नियम।
बरगद के पेड़ की कितनी परिक्रमा लगानी चाहिए?
शास्त्रों में बताया गया है कि वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की 108 परिक्रमा लगानी चाहिए। 108 परिक्रमा लगाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति के जीवन पर आने वाला हर संकट टल जाता है।
यह भी पढ़ें:Vat Savitri Vrat 2024 Puja Vidhi: वट सावित्री के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें मंत्र और सामग्री की पूरी लिस्ट
बरगद के पेड़ की परिक्रमा किस तरफ से शुरू करें?
बरगद के पेड़ की परिक्रमा सीधे हाथ की तरफ से शुरू करनी चाहिए। यानी कि जैसे चक्की चलाते हैं ठीक उसी दिशा से परिक्रमा शुरू करनी चाहिए। इसके अलावा, पूर्व दिशा से बरगद के पेड़ की परिक्रमा करना और भी शुभ है।
बरगद के पेड़ की परिक्रमा के दौरान कच्चा धागा कैसे लपेटें?
बरगद के पेड़ की परिक्रमा के दौरान कच्चा धागा सीधे हाथ की ओर से लपेटते हुए उल्टे हाथ की ओर ले जाना चाहिए। साथ ही, कच्चे सूत को लपेटने से पहले उस पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें:Vat Savitri Vrat Katha 2024: वट सावित्री के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान
बरगद के पेड़ की परिक्रमा लगाने से क्या लाभ मिलते हैं?
बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा का वास माना गया है। ऐसे में वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा लगाने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि घर आती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की कितनी परिक्रमा लगानी चाहिए और क्या हैं वट वृक्ष की परिक्रमा लगाने से जुड़े नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों