
(on which day banyan tree should be worshipped) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का संबंध देवी-देवताओं से है। ऐसा कहा जाता है कि अगर विधिवत रूप से पेड़-पौधों की पूजा की जाए, तो जातकों को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। बरगद के पेड़ को बृहस्पति ग्रह से है। इसके अलावा, इसकी जड़ों को राहु ग्रह और शाखाओं को केतु ग्रह से संबंधित माना जाता है। इतना ही नहीं, बरगद के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिससे व्यक्ति के ज्ञान, शिक्षा, विद्या, संतान, धन, वैभव और समृद्धि में वृद्धि होती है। राहु और केतु के दुष्प्रभावों को कम करने में भी बरगद का पेड़ सहायक माना जाता है। ग्रहों के दोषों से मुक्ति और कुंडली में ग्रहों की शुभ स्थिति प्राप्ति के लिए भी बरगद की पूजा की जा सकती है। अब ऐसे में बरगद के पेड़ की पूजा किस दिन करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अगर आप बरगद के पेड़ की पूजा कर रहें हैं, तो गुरुवार के दिन करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति के स्थिति कमजोर है, तो जातकों को जीवन में सफलता की प्राप्ति नहीं होती है और सुख-समृद्धि में भी कमी आने लग जाती है। इसलिए गुरुवार के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से लाभ हो सकता है।
अगर आप बरगद के पेड़ की पूजा कर रहे हैं, तो सूर्योदय से पहले करें। ऐसा कहा जाता है कि सूर्योदय से पहले पूजा-पाठ करने से जातकों को शीघ्र फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप सुबह बरगद के पेड़ की पूजा नहीं कर पाएं, तो सूर्यास्त के बाद कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि संध्या के समय बरगद के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व
इसे जरूर पढ़ें - पेड़-पौधों का ग्रहों से क्या है संबंध, कुंडली में स्थित दोष हो सकते हैं दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।