हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन वट सावित्री व्रत किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और संतान सुख भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस दिन अनजाने में किए हुए गलतियों से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, इस साल वट पूर्णिमा 21 जून को रखा जाएगा। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहा है। जिससे सुहागिन महिलाओं का भाग्य चमक सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि वट पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
वट पूर्णिमा के दिन करें अन्न दान (Vat Purnima Vrat Ann Daan)
वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करना पुण्य का कार्य माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और दान करने वाले को अनेक पुण्य फल प्राप्त होते हैं। वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है। वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से ग्रह दोषों का निवारण होता है और ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है। वट पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से समाज में सुख-समृद्धि आती है।
वट पूर्णिमा के दिन करें जल दान (Vat Purnima Vrat Jal Daan)
वट पूर्णिमा के दिन जल दान करना महादान माना जाता है। इसलिए इस दिन जल का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vat Purnima Vrat 2024 Kab Hai: अखंड सौभाग्य देने वाला वट पूणिमा व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
वट पूर्णिमा के दिन करें शहद दान (Vat Purnima Vrat Shahad Daan)
वट पूर्णिमा के दिन शहद दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। शहद को अमृत के समान माना जाता है और इसके अनेक औषधीय गुण भी होते हैं। शहद का दान करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मनचाहे फल की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी
वट पूर्णिमा के दिन करें वस्त्र दान (Vat Purnima Vrat Kapdo ka Daan)
वट पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान अवश्य करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन में कभी किसी तरह की परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती है। इसलिए इस दिन वस्त्र का दिन अवश्य करें।
वट पूर्णिमा के दिन यहां बताए गए लेख के अनुसार दान करने से लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों