हिन्दू धर्म में वट पूर्णिमा व्रत का बहुत महत्व माना जाता है।जिस प्रकार ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रख बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वहीं, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत रखा जाता है और इसमें भी वट वृक्ष की पूजा का विधान है। हालांकि वट पूर्णिमा व्रत वट सावित्री व्रत की तुलना में सरल माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रहा है वट पूर्णिमा व्रत, क्या है इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
वट पूर्णिमा व्रत 2024 कब है? (Vat Purnima Vrat 2024 Kab Hai?)
ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि का शुभारंभ 21 जून, दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 22 जून, दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट पूर्णिमा का व्रत 22 जून को रखा जाएगा।
वट पूर्णिमा व्रत 2024 शुभ मुहूर्त (Vat Purnima Vrat 2024 Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, इस दिन स्नान दान के लिए शुभ समय 7 बजकर 31 मिनट के बाद है। पूजा और स्नान-दान की कुल अवधि लगभग 3 घंटे।
वट पूर्णिमा के दिन तीन विशेष योगों का निर्माण हो रहा है। यह तीन योग हैं: शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग। इन योगों के निर्माण के कारण वट पूर्णिमा के दिन पूजा करने से अखंड सौभाग्य के साथ ही निरोगी काया और पारिवारिक शांति का शुभ फल मिलता है।
यह भी पढ़ें:Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा
वट पूर्णिमा व्रत 2024 महत्व (Vat Purnima Vrat 2024 Mahatva)
वट पूर्णिमा का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति के साथ समबन्ध अच्छे होते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। दांपत्य जीवन का क्लेश दूर होता है संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं नष्ट हो जाती हैं। सास-ससुर के साथ रिश्ते अच्छे होते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वट पूर्णिमा का व्रत इस साल कब रखा जाएगा, क्या है इस दिन का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों