किड्स रूम के अलावा यहां पर भी रखी जा सकती हैं टॉय बास्केट

जिस घर में बच्चे हों, वहां पर खिलौने ना हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बच्चों को खिलौने काफी अच्छे लगते हैं और ऐसे में पैरेंट्स उनके लिए ढेर सारे खिलौने ले आते हैं। इन खिलौनों को रखने के लिए अक्सर टॉय बास्केट का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे बच्चे के कमरे में ही रखा जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि पैरेंट्स टॉय बास्केट को किड्स रूम में नहीं रखते हैं। कभी स्पेस कम होता है तो कभी किसी अन्य वजह के चलते।
अब सवाल यह उठता है कि टॉय बास्केट को घर में कहां पर रखा जाए। चूंकि बच्चे टॉय बास्केट में रखे खिलौनों से खेलते हैं, इसलिए उनकी एनर्जी कहीं ना कहीं उससे जुड़ी होती है। अगर टॉय बास्केट को घर में सही जगह पर रखा जाए तो इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आप किड्स रूम के अलावा टॉय बास्केट को कहां-कहां रख सकते हैं-
उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें
अगर आपके बच्चे के पास बहुत अधिक टॉयज हैं और इसलिए किड्स रूम में इसे रखना संभव नहीं है तो ऐसे में आप उसके टॉयज को उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकती हैं। अगर इस दिशा में आपके पास स्पेस नहीं है तो आप पश्चिम के मध्य या फिर दक्षिण-पूर्व की पूर्व या उत्तर की दीवार पर भी उसके टॉयज रख सकती हैं।
अलमारी में रखें

बच्चे के टॉयज ड्राइंग रूम या फिर लॉबी में बनी हुई अलमारी में रखे जा सकते हैं। आप टॉय बास्केट को लॉबी या ड्राइंग रूम के पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनी हुई बड़ी सी अलमारी में बिना किसी परेशानी के रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर की इस दिशा में लगाएं करी पत्ते का पौधा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
इस दिशा में ना रखें

कभी भी आपको बच्चे के टॉयज या फिर टॉय बास्केट दक्षिण-पश्चिम दिशा के कमरे में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस दिशा में टॉय बास्केट को रखते हैं तो किसी ना किसी कारणवश बच्चा उन टॉयज से नहीं खेल पाता है।
रखें इसका ध्यान
कई बार देखने में आता है कि लोग टॉय बास्केट मंे बच्चे के पुराने या टूटे फूटे खिलौने भी रख देते हैं। हालांकि, ऐसे टॉयज को टॉय बास्केट में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, अगर कुछ खिलौने पुराने हो गए हैं और बच्चा उनसे नहीं खेलता है तो आप उन्हें बास्केट में रखने की जगह दान कर दें। इससे दूसरे बच्चे जो इन चीजों से वंचित हैं, वे भी खिलौनों से खेल पाएंगे और आपको व बच्चे को ढेर सारी दुआएं मिलेंगी।
किचन में ना रखें टॉयज

कभी-कभी लोग किचन या टॉयलेट के खाली स्पेस में भी टॉय बास्केट रख सकते हैं। वे अन्य बास्केट के साइड में ही टॉय बास्केट को भी स्पेस दे देते हैं। हालांकि, आपको यह गलती कभी नहीं करनी चाहिए। बच्चों के टॉयज या टॉय बास्केट के लिए ये स्थान बिल्कुल भी उचित नहीं माने जाते।
इसे भी पढ़ें: घर में नया फर्नीचर लाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
स्टोर रूम में रखें
अगर बच्चे के पास बहुत अधिक टॉयज हैं तो आप उसे स्टोर रूम में भी रख सकते हैं। अगर टॉय बास्केट बहुत अधिक भारी है तो आप उसे स्टोर रूम की पश्चिम दिशा में रखें। इसी तरह, अगर सिर्फ एक या दो खिलौने रखने हैं जो लाइटवेट हैं तो आप इसे पूर्व की दीवार पर रखने की कोशिश करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।