Tulsi Vivah Parikrama 2023: तुलसी विवाह के दिन इन चीजों को हाथ में लेकर करें परिक्रमा

(Tulsi Vivah 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह से शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह किया जाता है। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी को विशेष महत्व है। क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद उठते हैं।
इस दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। अब ऐसे में इस साल दिनांक 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन तुलसी की परिक्रमा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर आप परिक्रमा कर रहें हैं, तो अपनी हाथों में किन चीजों को लेकर करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तुलसी विवाह के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- इस दिन सुहागिन महिलाओं को तुलसी विवाह अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
- इस दिन पूजा के समय तुलसी को सुहाग का सामान और लाल चुनरी अवश्य चढ़ानी चाहिए।
- तुलसी विवाह के दिन हल्दी को दूध में भिगोकर तिलक लगाएं।
- इस दिन भगवान विष्णु को मिठाई का भोग लगाएं और सभी को वितरण करें।
- पूजा खत्म करने के बाद शाम को भगवान विष्णु से जागने का आह्वान करें।
इन चीजों को लेकर करें तुलसी की परिक्रमा
तुलसी विवाह करने के बाद तुलसी की परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन कभी खाली हाथ परिक्रमा नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
हाथ में गेहूं लेकर करें परिक्रमा

तुलसी विवाह के दिन हाथ में गेहूं लेकर परिक्रमा करनी चाहिए। इससे आपके सभी बिगड़ काम बनने लग जाएंगे और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: कब है तुलसी विवाह? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
हाथ में तिल लेकर करें परिक्रमा
तुलसी विवाह के बाद हाथ में काला तिल (काले तिल का उपाय) लें और परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपको कभी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और सभी कार्यों में सफलता भी मिल सकती है।
हाथ में तुलसी की मंजीरी और हल्दी लेकर करें परिक्रमा

तुलसी की मंजीरी को हाथ में लेकर परिक्रमा करनी चाहिए और इसके साथ एक चुटकी हल्दी(हल्दी के उपाय) भी लें। ऐसा करने से आपको विवाह का प्रस्ताव जल्द मिल सकते हैं और दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी भी दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें महत्व
तुलसी जी की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए?
तुलसी विवाह के दिन 108 बार तुलसी की परिक्रमा करें और नारायण की पूजा भी करें। ऐसा करने से आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और आर्थिक सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।