दशहरा का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ाने का भी शुभ अवसर माना जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध करने और धर्म की स्थापना के दिन के रूप में याद किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन आपको कुछ विशेष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। यही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आप इन दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करते हैं तो घर में धन की कभी कमी नहीं होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। विशेष रूप से दशहरा के दिन यदि आप सोने, चांदी के गहनों की खरीदारी करती हैं तो आपके जीवन में इसके शुभ लाभ दिखाई देते हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसी अन्य चीजें भी हैं जिनकी खरीदारी दशहरा के दिन शुभ मानी जाती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
ज्योतिष शास्त्र में सोना और चांदी को माता लक्ष्मी और कुबेर जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दशहरा के दिन यदि आप सोने या चांदी के गहनों की खरीदारी करें या सोने, चांदी का सिक्का खरीदें तो इसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक होता है। इस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना या चांदी कभी नष्ट नहीं होता है और इसमें बरकत होती है। इस दिन शुक्र और चंद्रमा का सीधा संबंध सोने-चांदी से होता है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी से गुरु और शुक्र ग्रहों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Dussehra Ki Puja Vidhi & Samagri 2025: दशहरा पूजन घर में कैसे करें? यहां जानें संपूर्ण पूजा विधि और सामग्री
अगर आप दशहरा के दिन झाड़ू की खरीदारी करती हैं तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में दशहरा के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है इसका महत्व बहुत बड़ा है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह घर की नकारात्मकता और दरिद्रता को दूर करती है। यही नहीं शनि ग्रह का सीधा संबंध सफाई और श्रम से होता है। मान्यता है कि जिस घर में सफाई होती है वहां शनि की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। दशहरा के दिन नया झाड़ू खरीदकर घर लाने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Dussehra Ka Daan: दशहरा का दान माना जाता है भाग्योदय का सूचक, आप भी जरूर दें जरूरतमंदों को ये 10 चीजें
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि अगर आप दशहरा के दिन शमी का पौधा घर लेकर आती हैं तो आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। दशहरा का पर्व सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी शुभ अवसर माना जाता है। शमी का पौधा खासतौर पर धन और खुशहाली को आकर्षित करने के लिए शुभ होता है। इस पौधे को आप घर के मुख्य द्वार पर रख सकती हैं या इसे घर की दक्षिण दिशा में भी लगा सकती हैं। दशहरा के दिन शमी का पौधा खरीदने के साथ ही इस दिन भगवान राम और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है।
अगर आप दशहरा के दिन यहां बताई कुछ चीजें खरीदेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।