(when we should buy broom) ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वहीं सप्ताह के हर दिन के बारे में कोई न कोई नियम हैं। जिनका पालन करने से जातक को लाभ हो सकता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में झाड़ू को खरीदने के लिए भी शुभ दिन बताए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर झाड़ू को शुभ दिन पर खरीदा जाए, तो जातक को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में किस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अमावस्या नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन खरीदी गई झाड़ू समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है। साथ ही जातक को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। खरीदी गई झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है, तो उससे भी राहत मिल सकती है। मंगलवार के दिन झाड़ू खरीदने के बाद उसकी पूजा विशेष रूप से करें।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू घर में स्थिरता और समृद्धि ला सकती है। इसके अलावा कुंडली में स्थित शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्तु टिप्स पंडित जी से जानें
रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। जो प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक हैं। रविवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली ला सकती है। साथ ही जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - घर में झाड़ू रखते समय भूलकर भी न करें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।