Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

गुरुवार की शाम को कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

जहां एक ओर इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करना शुभ और लाभकारी माना गया है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार की शाम को दीपक जलाना भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 
Updated:- 2024-05-30, 17:08 IST
which lamp we should lit on thursday evening

Guruvar Ki Shaam Ko Jalaye Ye Deepak: हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर एक दिन का महत्व बताया गया है। हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ठीक ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और गुरुवार के ग्रह स्वामी गुरु यानी कि बृहस्पति हैं। जहां एक ओर इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करना शुभ और लाभकारी माना गया है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार की शाम को दीपक जलाना भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हालांकि जिस प्रकार सप्ताह के हर एक दिन के देवी-देवता और ग्रह अलग-अलग होते हैं, ठीक वैसे ही सप्ताह के हर दिन पर जलाया जाने वाला दीपक भी अलग होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि गुरुवार के दिन संध्याकाल में कौन सा दीपक जलाना चाहिए।

गुरुवार की शाम को कौन सा दीपक जलाएं?

guruvar ke din kaun sa dipak jalaye

शास्त्रों में दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक शाम के समय जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। 

यह भी पढ़ें: दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से मिलते हैं ये लाभ

इसके अलावा, घी का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के आगे का शाम को घी का दीपक जलाने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं। बुध ग्रह की कृपा से बुद्धि तीव्र बनती है और सकारात्मक विचार जन्म लेते हैं। 

guruvar ke din kaun sa diya jalaye

शास्त्रों में यह भी उल्लेख मिलता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव के आगे लौंग के तेल का दीपक जलाना चाहिए और साथ ही, इस दिन केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना भी अच्छा माना जाता है। इससे घर की विपदाएं टलती हैं। 

यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती?

बृहस्पति देव के निमित्त जलाए गए लौंग के तेल के दीपक से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत बनती है और नौकरी एवं व्यापार में लाभ मिलने लगता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गुरुवार की शाम को कौन सा दीपक जलाना चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।