who was satyvati

कौन थी महाभारत की मायावी मत्स्य कन्या?

महाभारत में कई ऐसे पात्र हैं जो बेहद रहस्यमयी और रोचक हैं। ठीक ऐसा ही एक पात्र था मत्स्य कन्या जो न सिर्फ मायावी थी बल्कि बहुत चतुर भी मानी जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 16:48 IST

Mahabharat Ki Rahasyamayi Matsya Kanya: महाभारत में कई ऐसे पात्र हैं जो बेहद रहस्यमयी और रोचक हैं। इन पात्रों के बारे में या तो आपने सुना नहीं होगा या फिर इनसे जुड़े रहस्यों के अबरे में आपको पता नहीं होगा। ठीक ऐसा ही एक पात्र था मत्स्य कन्या जो न सिर्फ मायावी थी बल्कि बहुत चतुर भी मानी जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन थी महाभारत की मत्स्य कन्या और क्यों कहा गया था इसे मायावी।

क्या है महाभारत की मत्स्य कन्या का रहस्य? (What Is The Mystery Of Mermaid Woman In Mahabharat?)

who was matsya kanya of mahabharata

महाभारत में जिस मत्स्य कन्या का उल्लेख मिलता है वह और कोई नहीं बल्कि सत्यवती थीं जिन्हें महाभारत का मुख्य कारण माना जाता है। सत्यवती बहुत रूपवान थीं। ऐसा माना जाता है कि जब सत्यवती ने भीष्म को अविवाहित रहने हेतु प्रतिज्ञा लेने के लिए विवश किया था तब उन्होंने ऐसी माया रची थी कि भीष्म भी इसमें फंस गए थे।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी भी आंखों की पुतली का रंग है भूरा? जानें अपनी ये खासियत

कैसे भीष्म को मायाजाल में फंसाया था? (How Was Bhishma Trapped In Illusion Of Mahabharat Mermaid Woman?) 

महाभारत में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सत्यवती को अपने पुत्रों को राजा बनते हुए देखना था इसलिए उन्होंने अपनी मायावी शक्तियों से भीष्म के पिता शांतनु को अपनी सुंदरता से मोह लिया था और साथ ही, शांतनु पर ऐसा प्रभाव डाला था कि वह सत्यवती से विवाह करने के लिय आतुर हो गए थे। इस बात को भीष्म ने भांप लिया था। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: मिथिला का बाबाधाम क्यों कहलाता है बिहार का यह मंदिर?

कहां से मिली मायावी शक्तियां? (From Where Did Mermaid Women Get Her Magical Powers?) 

सत्यवती को मत्स्यगंधा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनके शरीर से मछली की गंध आती थी। पाराशर ऋषि ने मत्स्य कन्या उर्फ सत्यवती की सेवा से प्रसन्न होकर उन्हें न सिर्फ मछली की गंध से मुक्ति दिलाई थी बल्कि मायावी शक्तियों की उन्हें स्वामिनी बनाया था और रूपवान भी वह उन्हीं ऋषि के वरदान के कारण बनी थीं।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जनाकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन थी महाभारत की मत्स्य कन्या क्यों कहा जाता था उसे मायावी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;