Mata Kaikeyi Ne Hi Kyu Diya Tha Shri Ram Ko Vanvas: यह तो सभी जानते हैं कि राजा दशरथ द्वारा दिए गए माता कैकेयी के दो वरदानों के कारण श्री राम को वनवास भुगतना पड़ा था। पौराणिक कथा में भी यही बताया गया है कि माता कैकेयी ने अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजा बनाने के लिए मंथरा के कहने पर श्री राम को वनवास भेजने का यह चक्र रचा था, लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि एक मां कैसे अपने पुत्र को वनवास की डगर पर भेज सकती है। यह सत्य है कि माता कैकेयी ने श्री राम को वनवास भेजने की बात कही थी लेकिन इसके पीछे का कारण लालच नहीं बल्कि भगवान विष्णु का वो वरदान था जिसके बारे में बहुत लोग जानते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्यों सिर्फ माता कैकेयी ने ही दिया श्री राम को वनवास?
रामायण में इस घटना का उल्लेख मिलता है कि पूर्व जन्म में माता कैकेयी तपस्विनी थीं और उन्होंने भगवान विष्णु की घोर तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया था। भगवान विष्णु ने जब उन्हें दर्शन दिए तब माता कैकेयी ने उनसे उन्हें पुत्र रूप में मांगा था।
हालांकि भगवान विष्णु ने माता कैकेयी को यह वरदान देने से मना कर दिया और इसके बदले दूसरा कोई वरदान मांगने को कहा। तब माता कैकेयी ने सृष्टि के लिए किसी शुभ कार्य में भगवान विष्णु का सहयोग करने का वरदान मांगा था।
भगवान विष्णु ने माता कैकेयी को यह वरदान देते हुए कहा था है कि त्रेता युग में रघुकुल में वह अवतरित होंगे और उनके पुत्र के समान ही माने जाएंगे। माता कैकेयी को भगवान विष्णु से खूब लाड़ लड़ाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:Mother's Day 2024: कौन हैं कर्ण की माता राधा? जानें इनकी अनसुनी कहानी
साथ ही, उसी कुल की वधु होने के कारण वह हमेशा भगवान विष्णु के समीप रहेंगी। इसके बाद भगवान विष्णु ने माता कैकेयी को यह भी बताया कि वही श्री राम द्वारा किये जाने वाले शुभ कार्य और दुष्टों के विनाश का मुख्य कारण होंगी।
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।यहां क्लिक करें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों माता कैकेयी ही बनी श्री राम के वनवास का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों