Somwar puja

सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद 

सोमवार के दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भोलेबाबा जीवन के सभी कष्ट हर लेते हैं और भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं। शिव जी की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त, सोमवार को व्रत भी रखते हैं। चलिए पंडित जी से जानते हैं सोमवार की पूजा विधि के बारे में।
Updated:- 2025-06-23, 13:15 IST

Shiv Bhagwan Ki Puja Vidhi: भगवान शिव को महादेव, शंकर और भोलेनाथ समेत कई नामों से पुकारा जाता है। भोलेनाथ भक्तों पर शीघ्र कृपा करते हैं और उनके दुखों को हर लेते हैं। भगवान शिव की पूजा का सही विधान जानना बहुत जरूरी है। अगर आप सही विधि से शिव जी की पूजा करेंगी, तो आपको अवश्य ही शुभ फल प्राप्त होगा।

सोमवार के दिन विशेष रूप से शिवजी की पूजा-अर्चना करने का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। मान्यता के मुताबिक, भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान है यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त सोमवार का व्रत भी करते हैं। व्रत करने के साथ इस दिन भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, बेलपत्र, दूध, दही, शहद आदि अर्पित करते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा न आध्यात्मिक लाभ देती है, बल्कि मानसिक और पारिवारिक सुख भी देती है। आइए, यहां जानते हैं सोमवार की पूजा विधि के बारे में। 

भगवान शिव की पूजा विधि (Shiv Puja Vidhi)

Bhole baba

आप अगर पहली बार भगवान शिव की पूजा कर रही हैं, तो ऐसे में आपको सबसे पहले सही सामग्री को लेना है। जैसे आपको बेल पत्र के पत्ते, चंदन, सिंदूर, अक्षत, फूल, प्रसाद और गंगाजल के साथ कच्चा दूध। इन सभी चीजों के बाद आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

भगवान शिव की पूजा करने की आसान विधि

Puja (2)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है।
  • फिर आपको साफ-सुथरे सफेद कपड़ों को पहनना है।
  • अब आपको सही तरीके से अपनी पूजा की थाली सजानी है। इसमें कलावा भी जरूर रखें।
  • इसके बाद इसे लाल कपड़े से ढककर मंदिर जाएं।
  • अब आपको सबसे पहले लोटे के जल को गणेश जी को चढ़ाना है। इसके बाद आपको कार्तिकेय, नंदी भगवान, इसके बाद आपको पार्वती जी को जल चढ़ाना है।
  • इसके बाद आपको भगवान शिव को जल चढ़ाना है।
  • जल चढ़ाने के बाद आपको चंदन का टीका भोले बाबा को लगाएं।
  • शिवलिंग पर बेल पत्र, धतुरा और भांग को चढ़ाएं। साथ में फूल भी रखें।
  • अब भगवान के सामने दीया जलाकर आरती करें। प्रसाद का भोग लगाएं।
  • फिर शिवलिंग के आगे वाले हिस्से को छूकर बाबा का आशीर्वाद लें और माथे, गले और आंखों पर उस जल को लगाएं।
  • तीन बार ताली बजाएं और पूजा करने के बाद बिना पीठ दिखाएं वहां से हट जाएं।
  • इस तरह से आपकी पूजा पूरी हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय 

भगवान शिव की पूजा में किन बातों का रखें ध्यान

  • आपको पूजा करते समय मन में किसी तरह के बुरे विचार दिमाग में नहीं लाने हैं।
  • आपको भगवान शिव को शांत और शीतल मन से पूजना है।
  • आपको वहीं चीजें भगवान शिव को अर्पित करनी है, जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है।
  • शिवलिंग की पूजा करने के बाद कभी भी पीठ दिखाकर न आएं। सीधे निकलें।

इस आसान विधि और तरीके से आप अपनी पूजा को संपन्न कर सकती हैं। इससे भोले बाबा का आशीर्वाद आपको जरूर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग की पूजा करते वक्‍त न करें ये गलतियां 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Herzindagi, freepik

FAQ
सोमवार के दिन शिव जी की पूजा कैसे करते हैं?
सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और फिर मंदिर में शिवजी पर जल चढ़ाएं और फिर चंदन लगाकर बेल पत्र अर्पित करें। 
शिव मंदिर में तीन बार ताली क्यों बजाई जाती है?
शिव मंदिर में तीन ताली बजाने के पीछे धार्मिक महत्व होता है। पहली ताली भगवान शिव की उपस्थिति, दूसरी ताली मनोकामना के लिए और तीसरी ताली आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए बजाई जाती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;