Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर मेष राशि वाले 'शनि की साढ़ेसाती' का प्रभाव कम करने का महाउपाय जानें

शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण मेष राशि पर मार्च 2025 में प्रारंभ हो चुका है। न्याय के देवता शनि देव अब अगले साढ़े सात वर्षों तक मेष राशि के जातकों को उनके कर्मों का फल देंगे। ऐसे में शनि देव की कृपा बनी रहे इसके लिए मेष राशि के जातकों को समय-समय पर उपाय करते रहना चाहिए, खासतौर पर कुछ विशेष अवसरों पर तो शनि देव को प्रसन्न करने का प्रयास अवश्य ही करना चाहिए। 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी है। सभी एकादशियों में इसे सबसे बड़ी एकादशी माना गया है, क्योंकि इस दिन जगतपिता भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन अन्य देवता भी अपने पूर्ण स्वरूप में होते हैं, ऐसे में शनि देव के प्रकोप को कम करने के लिए आप इस पर्व पर विशेष उपाय कर सकती हैं।
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का असर
मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल ऊर्जा, साहस और परिश्रम का प्रतीक है, जबकि शनि अनुशासन, कर्म और धैर्य का कारक ग्रह माना जाता है। जब शनि मेष राशि पर साढ़ेसाती लेकर आते हैं, तब व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों, देरी और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार यह समय आर्थिक उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव या रिश्तों में दूरी लेकर आता है। मगर यदि सही उपाय किए जाएं, तो यही शनि देव व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, आत्मबल और सफलता प्रदान करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- शनिवार के दिन बंदर का दिखना नहीं है मामूली बात, जानें शुभ-अशुभ संकेत

मेष राशि के लिए शनि के साढ़े साती के उपाय
- देवउठानी एकादशी के दिन आपको हनुमान जी की उपासना जरूर करनी चाहिए। इस दिन आप शनि के प्रकोप को कम करने के लिए सुंदरकांड का पाठ कर सकती हैं।
- देवउठानी एकादशी के दिन शाम के वक्त आपको शनि देव के मंदिर में जाकर 7 तिल के तेल के दिए जलाने चाहिए। इस दिन आप पीपल के पेड़ को दूध भी अर्पित कर सकती हैं।
- शनि के प्रकोप की वजह से अगर आपकी जीवन में बहुत सारी परेशानियां चल रही हैं, तो आपको रामरक्षा स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने का मार्ग मिलेगा।
- भगवान विष्णु के साथ-साथ देवउठानी एकादशी के दिन आपको भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
- देवउठनी एकादशी के दिन आपको देवी तुलसी की पूजा भी जरूरी करनी चाहिए। आज के दिन आप तुलसी के पौधे में 11 घी के दीपक जरूरी जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक संकट कम हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- Ekadashi Vrat 2025 List: नवंबर के महीने में इन शुभ दिनों में पड़ेगा एकादशी व्रत, पूरे साल की सही तिथियों के बारे में यहां से लें जानकारी
मेष राशि के जातकों के लिए देवउठनी एकादशी 2025 एक विशेष अवसर लेकर आ रही है। इस दिन अगर आप श्रद्धा, संयम और सच्चे मन से शनि देव की आराधना करें, तो न केवल साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा बल्कि जीवन में स्थिरता और सौभाग्य भी बढ़ेगा। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।