Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:27 AM IST

क्या हम किसी को विंड चाइम गिफ्ट कर सकते हैं?

विंड चाइम एक ऐसी वस्तु है जिसे घर में न सिर्फ सजावट के लिए लगाया जाता है बल्कि इसका संबंध वास्तु शास्त्र से भी है। विंड चाइम खरीदने से लेकर उसे घर में लगाने तक के बारे में वास्तु शास्त्र में वर्णन मिलता है।  
Updated:- 2024-02-27, 15:50 IST
what does gifting wind chimes to someone signifies

Kya Wind Chime Gift Karna Chahiye: विंड चाइम एक ऐसी वस्तु है जिसे घर में न सिर्फ सजावट के लिए लगाया जाता है बल्कि इसका संबंध वास्तु शास्त्र से भी है। जहां एक ओर विंड चाइम खरीदने से लेकर उसे घर में लगाने तक के बारे में वास्तु शास्त्र में वर्णन मिलता है। वहीं, दूसरी ओर विंड चाइम किसी को गिफ्ट करना चाहिए या नहीं इसका उल्लेख भी वास्तु शास्त्र में किया गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि विंड चाइम किसी को गिफ्ट में दिया जा सकता है या नहीं। 

विंड चाइम गिफ्ट में देने से क्या होता है? (What Happens If We Gift Wind Chimes To Someone) 

should we gift wind chimes to someone

विंड चाइम को वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है। वास्तु के मुताबिक, विंड चाइम घर में लगाने से शुभता का आगमन होता है। घर में सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वहीं, विंड चाइम किसी को गिफ्ट में देना भी अच्छा माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला?

असल में पहले के समय में विंड चाइम जैसी चीजें नहीं होती है। हालांकि इसके बदले तरह-तरह की लटकनें हुआ करती थीं जिन्हें घर में सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं बल्कि पॉजिटिव ऊर्जा के संचार के लिए भी लगाया जाता था। इसे उपहार में दिया जाता था। 

समय बदला तो लटकनों की जगह विंड चाइम्स ने ले ली। वास्तु में ऐसा बताया गया है कि हर वो वस्तु जो शांत ध्वनि पैदा करती है उसके घर में होने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में मौजूद नकारात्मकता कम होने लगती है। अशुभता दूर होती जाती है।

यह भी पढ़ें: क्या घर के मुख्य द्वार पर अपना नाम लिखना सही है?

अगर आप किसी को विंड चाइम गिफ्ट करते हैं तो ऐसा करने से उस व्यक्ति के घर में वास्तु की शुभता होती है। उस व्यक्ति के घर में विंड चाइम की ध्वनि से ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी संचारित होगी और घर का माहौल भी शांत एवं मधुर बना रहेगा।   

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या विंड चाइम किसी को गिफ्ट किया जा सकता है और अगर हां तो किन बातों का रखना चाहिए ध्यान। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।