kya ghar ke main door par likh sakte hain apna naam

क्या घर के मुख्य द्वार पर अपना नाम लिखना सही है?

वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि घर के आसपास सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जब हम अपना नाम लिखते हैं तो घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक्म ऊर्जा आपको अवश्य परेशान करती है।
Editorial
Updated:- 2024-02-19, 17:21 IST

Ghar Ke Main Door Par Name Likhne Se Kya Hoga: घर के मुख्य द्वार से जुड़ी बहुत सी जरूरी बातें वास्तु शास्त्र में वर्णित हैं। इन्हीं में से एक है घर के मुख्य द्वार पर नाम लिखना या अपने नाम की नाम प्लेट लगाना। असल में आप में से बहुत से लोग या तो अपने घर के मेन डोर पर अपना नाम लिखते होंगे या फिर अपने नाम की नेम प्लेट लगाते होंगे। ऐसा करना वास्तु में गलत बताया गया है। वास्तु शास्त्र में अपना नाम घर के मेन डोर पर लिखना उचित नहीं माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण। 

घर के मुख्य द्वार पर अपना नाम क्यों नहीं लिखना चाहिए? (Why We Should Not Write Name At Home Main Door)

kya ghar ke main door par apna naam likhna shubh hota hai

वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि घर के आसपास सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जब हम अपना नाम लिखते हैं तो घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक्म ऊर्जा आपको अवश्य परेशान करती है, जबकि सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर घर की पूर्व दिशा में बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें: क्या घर में रख सकते हैं काले रंग का मटका?

इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में ऐसा भी बताया गया है कि घर के बाहर नाम लिखने से या नेम प्लेट लटकाने से घर में वास्तु दोष बढ़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर के हर एक स्थान पर किसी न किसी ग्रह का वास होता है। वहीं, घर के बाहर का स्थान राहु ग्रह का होता है जिसे पाप ग्रह माना जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या घर की छत पर रख सकते हैं कूड़ेदान?

घर के बाहर नाम लिखने या नेम प्लेट लटकाने से राहु का उस नाम के व्यक्ति पर अपना दुष्प्रभाव अवश्य डालता है। इसी कारण से वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि घर के बाहर नेम प्लेट अगर लटकानी है तो खुद के नाम की न लटकाएं बल्कि घर के लिए एक नाम सोचें और उसी को घर के बाहर लिखें। 

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर क्या अपना नाम लिखना चाहिए और अगर क्या है इसके पीछे का वास्तु से जुड़ा तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;