Shardiya Navratri 2025 Ka Prabhav: शारदीय नवरात्रि के दिव्य नौ दिनों में बदल सकती है इन 9 राशियों की किस्मत, 10वां दिन लाएगा ये शुभ परिणाम

शारदीय नवरात्रि का इस साल शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है। इस बार शारदीय नवरात्रि न सिर्फ अत्यधिक शुभ मानी जा रही है बल्कि विशेष रूप से महत्वपूर्ण भी है क्योंकि इस साल शारदीय 9 नहीं बल्कि 10 की पड़ रही है। जहां एक ओर शारदीय नवरात्रि का धार्मिक महत्व है तो वहीं, दूसरी ओर शारदीय नवरात्रि का समय ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
इस दौरान ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता है जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है। मां दुर्गा की नवरात्रि के दिनों की पूजा-अर्चना और साधना से कुछ विशेष राशियों को बहुत लाभ हो सकता है। यह समय उनके लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव और शुभ परिणाम लेकर आता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि किन राशियों के लिए सकारात्मक रूप से प्रभावशाली होने वाली है।
शारदीय नवरात्रि 2025 में इन 9 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन: इस नवरात्रि मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। करियर में बदलाव या नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Mata Rani Ki Pratima: शारदीय नवरात्रि पर घर में स्थापित करने के लिए कैसी होनी चाहिए माता रानी की प्रतिमा?
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह समय सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आप नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह समय बहुत फलदायी है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला: तुला राशि के जातकों को प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप अपने साथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

धनु: धनु राशि वालों को शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। आप नई चीजें सीख सकते हैं और अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं।
मकर: मकर राशि के जातकों को संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आप नया घर खरीद सकते हैं या किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन मिलेंगे ये शुभ परिणाम
आध्यात्मिक उन्नति: साधना और पूजा का फल मिलता है और मन में शांति और सकारात्मकता आती है।
विजय और सफलता: आपको अपने सभी प्रयासों में विजय प्राप्त होती है, चाहे वह करियर, शिक्षा या व्यक्तिगत जीवन से संबंधित हो।
समृद्धि और धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आपको धन लाभ के अवसर मिलते हैं।
नए कार्य की शुरुआत: आप नए कार्य शुरू कर सकते हैं, क्योंकि यह दिन शुभ माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, gemini
- शारदीय नवरात्रि के दौरान क्या खरीदना शुभ होता है?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के अवसर पर चांदी का कोई भी सामान खरीदना अत्यंत शुभ होता है।
- शारदीय नवरात्रि के दौरान क्या दान करना चाहिए?
- शारदीय नवरात्रि के दौरान गेहूं, चावल, जौ का दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।