sharad purnima 2024 snan daan muhurat

Sharad Purnima Muhurat 2024: कब है शरद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की आराधना करना भी उत्तम माना जाता है क्योंकि शरद पूर्णिमा के दिन कान्हा ने सभी गोपियों समेत श्री राधा के साथ महारास रचाया था।
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 12:54 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है अश्विन माह की शरद पूर्णिमा। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की आराधना करना भी उत्तम माना जाता है क्योंकि शरद पूर्णिमा के दिन कान्हा ने सभी गोपियों समेत श्री राधा के साथ महारास रचाया था। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है शरद पूर्णिमा, क्या है इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व।

शरद पूर्णिमा 2024 कब है?

sharad purnima 2024 ki tithi

शरद पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्टूबर, दिन बुधवार को रात 8 बजकर 40 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगा। चूंकि पूर्णिमा की पूजा शाम के समय करना शुभ माना जाता है। ऐसे में शरद पूर्णिम का व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा 

शरद पूर्णिमा 2024 स्नान-दान मुहूर्त

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू हो रहा है और रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है। हालांकि चंद्रोदय पूर्णिमा तिथि के शुरू होने से पहले यानी कि शाम 5 बजकर 04 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में पूजा इस समय के बाद भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पैसों के साथ कभी ना करें ये गलती नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाती हैं निराश 

शरद पूर्णिमा 2024 महत्व

sharad purnima 2024 kab hai

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी समुद्र से मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा शरद पूर्णिमा के दिन करने से घर में सुख-समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य आदि का वास बना रहता है। इसके अलावा, इस दिन श्री राधा रानी और कृष्ण भगवान की पूजा से व्यक्ति को प्रेम में विजय प्राप्त होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है शरद पूर्णिमा, क्या है इस दिन स्नान और दान का मुहूर्त एवं इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;